IIT इंदौर में खुलेगा देश का 1242वां केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने 'इंदौरियों' को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी इंदौर परिसर में सरकार एक केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है। देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश दिए गए हैं।
मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। आज केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश हो रहे हैं। @KVS_HQ@IITIOfficial
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 8, 2020विज्ञापन
उन्होंने एक और ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।
