{"_id":"641ece57e0545893fd09b763","slug":"new-guests-will-come-in-bandhavgarh-tomorrow-the-forest-minister-will-leave-the-reindeer-in-the-cage-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में आएंगे नए मेहमान, कल वनमंत्री पिंजरे में छोड़ेंगे बारहसिंघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में आएंगे नए मेहमान, कल वनमंत्री पिंजरे में छोड़ेंगे बारहसिंघा
Sat, 25 Mar 2023 04:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Mar 2023 04:05 PM IST
सार
बांधवगढ़ में बारहसिंघों को बसाने की तैयारी पूरी हो गई है। कान्हा टाइगर रिजर्व से बारहसिंघों को लाया जाएगा और उन्हें फिलहाल क्वारंटाइन बाड़े में रखा जाएगा।
विज्ञापन
बांधवगढ़ में बारहसिंघों को बसाने का प्रोजेक्ट लगभग बुक हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए मेहमानों के आने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 26 मार्च को मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह कान्हा से आ रहे 15 बारहसिंघा को बाड़े में छोड़ेंगे। वन मंत्री शाह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पिंजरों से एक बाघ को भी आजाद करने जा रहे हैं। यह बाघ साढ़े तीन साल का है और फिलहाल पिंजरे में था।
विज्ञापन
प्रदेश के वनमंत्री कुंवर विजय शाह शनिवार को बांधवगढ़ आएंगे। उसके बाद रविवार सुबह 11 बजे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बारहसिंघों को छोड़ेंगे। साथ ही वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा विषय पर अधिकारी, कर्मचारियों के साथ समीक्षा करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा और उनकी टीम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 15 बारहसिंघा लेकर आ रही है। इन्हें ही 26 मार्च को वन मंत्री बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी ज़ोन में बने बाड़े में आजाद करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार में 15 बारहसिंगा आएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एनक्लोजर में तीन बाघों की देख-रेख प्रबंधन कर रहा है। इसमें एक बाघ जिसकी उम्र लगभग साढे तीन साल है, उसे जंगल में आजाद किया जाएगा।
विज्ञापन
100 हैक्टेयर का बाड़ा
कान्हा से आ रहे बारहसिंघा को 100 हैक्टेयर के बाड़े में रखा जाएगा। यह बाड़ा मगधी जोन में बनाया गया है। पिंजरे में रखने की तैयारी है। कुछ दिनमें बारहसिंघा नए माहौल में घुल-मिल जाएंगे, तब उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने बताया कि रिजर्व की टीम बारहसिंघा को लेकर रविवार सुबह पहुंच जाएगी। इसके बाद वनमंत्री उन्हें जंगल में छोड़ेंगे।
विज्ञापन
