फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Netas hold up for photo for 2 hours with oxygen tanker sent by reliance in Indore

कोरोना और सियासत: इंदौर में फोटो खिंचवाने के लिए दो घंटे ऑक्सीजन टैंकर रोके रहे भाजपा नेता

Sun, 18 Apr 2021 10:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Apr 2021 10:45 PM IST
सार

  • गुजरात से एक टैंकर शनिवार रात को 30 टन ऑक्सीजन के साथ इंदौर पहुंचा
  • नेताओं ने इस टैंकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी

विज्ञापन
Netas hold up for photo for 2 hours  with oxygen tanker sent by reliance in Indore
ऑक्सीजन टैंकर की पूजा करते नेता - फोटो : Twitter@Akashvijayvargiya

विस्तार

देश में जहां कोरोना का कहर लगातार जारी है वहीं इसे लेकर सियासत भी चरम पर है। ताजा वाकया  इंदौर का है जहां गुजरात से एक टैंकर शनिवार रात को 30 टन ऑक्सीजन के साथ पहुंचा लेकिन अस्पताल में पहुंचाने की जगह भाजपा नेताओं ने इस टैंकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी। टैंकर को दो जगह पर दो घंटे तक फोटो सेशन के लिए रोका गया। पहले भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में टैंकर का स्वागत किया, इसके बाद इंदौर सांसद शंकर ललवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने टैंकर की पूजा करवाई और फोटो सेशन कराया।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने बाद में इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की और लिखा कि कैलाश विजयवर्गीय जी के प्रयासों से रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होगी खत्म, कल से नियमित रूप से ऑक्सीजन के टैंकर आने लगेंगे।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने लगाया राजनीति करने का आरोप
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने मीडिया कवरेज की भूख के चलते टैंकर को ऐसी नाजुक घड़ी में शहर के दो स्थानों पर देर तक रोके रखा, जब शहर के अस्पतालों में भर्ती महामारी के गंभीर मरीज मेडिकल ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे हैं।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने रविवार को कहा कि जामनगर से ऑक्सीजन लेकर शनिवार रात इंदौर पहुंचे टैंकर को यहां चंदन नगर चौराहे पर लगभग एक घंटे तक रोका गया, ताकि सिलावट और अन्य भाजपा नेता पूजा-पाठ के बहाने मीडिया कवरेज की अपनी भूख मिटा सकें।

भाजपा ने आरोप को सिरे से किया खारिज 
भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पूजा-पाठ को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें तब वायरल की हैं, जब ऑक्सीजन टैंकर को फिलिंग स्टेशन पर खाली किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed