फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Violence: Bajrang Dal workers warn of city shutdown, CM discusses with administrative officials

Neemuch Violence: बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शहर बंद की चेतावनी दी, सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा

Thu, 19 May 2022 01:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 May 2022 01:32 PM IST
सार

विहिप का आरोप है कि जिला प्रशासन ने विशेष समुदाय के दबाव में आकर प्रतिमा को दरगाह से हटाया है। वहीं, प्रतिमा हटाने के विरोध में बुधवार शाम 5 बजे सर्व समाज व संगठनों ने शहर के फव्वारा चौक पर हनुमान चालीसा पाठ किया था।

विज्ञापन
Neemuch Violence: Bajrang Dal workers warn of city shutdown, CM discusses with administrative officials
वह दरगाह जिसके पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में फिर तनाव फैल रहा है। मंगलवार को दरगाह में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया था, आगजनी और पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था और देर शाम प्रतिमा को पुरानी सिटी स्थित एक मंदिर में रखवा दिया था। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। विहिप का आरोप है कि जिला प्रशासन ने विशेष समुदाय के दबाव में आकर प्रतिमा को दरगाह से हटाया है और अब प्रशासन ही दरगाह में प्रतिमा को स्थापित कराएगा। वहीं, प्रतिमा हटाने के विरोध में बुधवार शाम 5 बजे सर्व समाज व संगठनों ने शहर के फव्वारा चौक पर हनुमान चालीसा पाठ किया था।
विज्ञापन

दरगाह में प्रतिमा को स्थापित करने के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केंद्रीय विद्यालय के पास बैठक की गई, जिसमें सर्व समाज जन और संगठनों के लोगों ने तय किया है कि अब प्रशासन ही मूर्ति स्थापित करवाएगा। नीमच की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार सुबह कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप और बजरंगदल ने दी शहर बंद की चेतावनी
मामले पर विहिप के विभाग अध्यक्ष अनुपाल सिंह झाला का कहना है कि प्रशासन से हम तीन मांगें करते हैं, इसमें पुरानी कचहरी परिसर को प्रशासन अपने कब्जे में ले, जिस समाज का कब्जा है, उसे हटाया जाए। परिसर में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में बालाजी महाराज की विधि-विधान से स्थापना करें। सर्व समाज संगठन 20 सदस्यीय कमेटी का गठन कर रहा है, जो प्रशासन के साथ चर्चा करेगा और मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर बालाजी महाराज की मूर्ति की कचहरी परिसर में स्थापना की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर बंद की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सांसद को महिलाओं ने दी जानकारी
बुधवार को सांसद सुधीर गुप्ता से क्षेत्र की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने उन्हें घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले की वक्फ सम्पत्ति की जानकारी, स्थान और संपत्ति वक्फ को कहां से प्राप्त हुई है? इसके स्त्रोत समेत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
 

बिना जिला प्रशासन की अनुमति के रखी गई मूर्ति
मामले पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि 1936 के रिकॉर्ड अनुसार पुरानी कचहरी में लक्ष्मी नारायण का मंदिर और दो दरगाह हैं। वर्तमान में जो मूर्ति रखी गई, वह दो दिन पूर्व ही रखी गई थी। इसकी अनुमति नहीं ली गई। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह किया गया था। नीमच विधायक दिलीप परिहार ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। यदि एक पक्ष को हटाया गया है, तो दूसरे को भी हटाया जाना चाहिए।
 

पांच मामले दर्ज, 15 हिरासत में 
नीमच सिटी थाने में अब तक पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। एक प्रकरण पुलिस प्रशासन की तरफ से दर्ज करवाया गया है। 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को हिरासत में लिए 10 लोगों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया, वहीं, पांच लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया। इन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर 50 लोग चिह्नित किए हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। तीन दिन पहले नीमच सिटी से शुरू हुए विवाद के बाद हिंदू संगठन व सर्व समाज द्वारा मंगलवार रात बैठक आयोजित की। इसमें लिए निर्णय अनुसार बुधवार शाम 5 बजे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में फव्वारा चौक पर बीच सड़क पर बैठकर 7 बार हनुमान चालीसा पाठ किया।

यह है मामला
पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट की जमीन पर दरगाह बनी है। दरगाह वाली जमीन सरकारी है। सोमवार शाम 5 बजे इसी से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, जिस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। इस बात पर बहस शुरू हो गई। रात 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी होने लगी और उपद्रवियो ने एक वाहन में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed