फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Road Accident Three youths from Ratlam district died in an accident on Neemuch bypass

Neemuch Road Accident: नीमच बाइपास पर हादसे में रतलाम जिले के तीन युवकों की मौत, कार में सवार अन्य लोग घायल

Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

कार से सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे छह दोस्त हादसे का शिकार हो गए। इनमें से तीन युवकों की मौत, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Neemuch Road Accident Three youths from Ratlam district died in an accident on Neemuch bypass
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच जिले से होकर रतलाम जिले के आलोट तहसील निवासी छह युवक कार से राजस्थान के मंडफिया स्थित सांवलियाजी धाम दर्शन करने जा रहे थे। तभी इनकी कार नीमच के समीप ग्राम चोथखेड़ा चौराहा पर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक होने से उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। वहीं, एक घायल का नीमच के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, रतलाम की आलोट तहसील के ग्राम डाबड़िया और तालोद निवासी छह दोस्त कार क्रमांक एमपी-09 जेडवी-7427 से रात करीब 10 बजे राजस्थान के सांवलियाजी धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। तभी सोमवार-मंगलवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच नीमच बाइपास चोथखेड़ा चौराहे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार में सवार कचरू उर्फ दीपेश पिता अनोखीलाल पाटीदार उम्र 22 वर्ष, ओमप्रकाश उर्फ भोला पिता नागूलाल पाटीदार उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम डाबड़िया तहसील आलोट तथा नरेंद्र सिंह पिता भवर सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तलोद तहसील आलोट जिला रतलाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




वहीं, संजय पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 23 साल, शैलेंद्र सिंह पिता भोपाल सिंह राजपूत उम्र 22 साल तथा धीरज पिता राजेश पाटीदार उम्र 20 साल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों और मृतकों को नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है। जबकि एक का नीमच के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतकों के पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए, जिसके बाद परिजन शव लेकर मंगलवार दोपहर तीन बजे ग्राम डाबड़िया व तालौद पहुंचे। यहां मृतक कचरू पाटीदार और ओमप्रकाश पाटीदार का ग्राम डाबड़िया में अंतिम संस्कार किया गया तो वहीं ग्राम तालोद में नरेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

शादी समारोह में बना सांवलियाजी दर्शन का प्लान और हो गए हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल और मृतकों के गांव के बीच की दूरी महज दो किलोमीटर है, जिसके चलते इन सभी की आपस में दोस्ती थी। सभी युवक पास के गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने का बोलकर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे निकले थे। फिर शादी में ही अचानक सांवलिया जी दर्शन करने का प्लान बन गया और शादी से रात करीब 10 बजे अपनी कार से दर्शन के लिए निकले थे कि नीमच के पास इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे तीन दोस्त काल के गाल में समा गए और तीन जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहे हैं। हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर दोनों गांव में मातम पसर गया।


तीनों मृतक परिवार के इकलौते बेटे थे
मृतक दीपेश पाटीदार, नरेंद्र सिंह और ओमप्रकाश पाटीदार तीनों अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वहीं, नरेंद्र सिंह के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। वह अपनी मां और पत्नी का इकलौता सहारा था। नरेन्द्र सिंह और दीपेश पाटीदार की शादी हो चुकी थी। इनमें नरेंद्र का विवाह कुछ महीने पहले ही हुआ था और उसकी पत्नी भी गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed