फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch: Pushed wife into well for dowry, left her with rope, made video, police arrested

Neemuch: दहेज के लिए पत्नी को कुएं में धकेला, रस्सी के सहारे छोड़ दिया, वीडियो बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

नीमच जिले में दहेज के लिए पत्नी को कुएं में धक्का देने और फिर रस्सी के सहारे छोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला सामने आने पर पति को गिरफ्तार कर लिया है।  
 

विज्ञापन
Neemuch: Pushed wife into well for dowry, left her with rope, made video, police arrested
नीमच में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दहेज के लिए एक महिला पर पति ने बर्बरता करते हुए पानी से भरे कुएं में धकेल दिया। फिर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। पति ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अपने साले यानी पत्नी के भाई को भेज दिया। उसने साले से दहेज के रूप में पांच लाख रुपये मांगे। कुएं में रस्सी के सहारे लटकी महिला रो-रोकर फरियाद करती रही। इसके बाद भी पति का दिल नहीं पसीजा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकंड के इस वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती दिख रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जावद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश कीर के रूप में हुई है। राकेश ने अपनी पत्नी ऊषा को दहेज के लिए कुएं में लटका दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाया। आरोपी राकेश ने वीडियो अपनी पत्नी के रिश्तेदारों, करीबियों को भेजा और दहेज की मांग की। वीडियो देखने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस आधार पर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


राजस्थान की रहने वाली है महिला
राकेश और ऊषा की शादी तीन साल पहले हुई थी। राकेश जावद के कीरपुर का रहने वाला है, जबकि ऊषा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं। जब आरोपी ने वीडियो बनाकर ऊषा के रिश्तेदारों को भेजा, तो उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ऊषा के ससुराल पहुंची। पुलिस के आने के बाद पीड़ित ऊषा ने अपने पति राकेश के खिलाफ जावद थाने में मामला दर्ज कराया। पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दहेज के लिए उसे पूर्व में भी प्रताड़ित कर चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed