{"_id":"65d0b125607178829c0bf014","slug":"neemuch-news-fire-broke-out-in-gas-cylinder-of-a-car-parked-at-service-center-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीमच में सर्विस सेंटर पर खड़ी कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, गैस लीकेज से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीमच में सर्विस सेंटर पर खड़ी कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, गैस लीकेज से हादसा
Sat, 17 Feb 2024 06:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:53 PM IST
सार
श्रीराम सर्विस सेंटर में खड़ी कार के गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच शहर के महावीर नगर रोड पर एक सर्विस सेंटर में खड़ी कार के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच शहर से महावीर नगर मार्ग महू रोड पर स्थित श्रीराम सर्विस सेंटर में खड़ी कार के गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सर्विस सेंटर के सामने ही गैस एजेंसी का गोदाम है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि मारुति वैन में गैस सिलेंडर की टंकी लीकेज होने से यह घटना हुई है। आग लगने से मारुति वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
