फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Nayagaon police seized vehicles worth Rs 3 crore caught two members of interstate gang

Neemuch: नयागांव पुलिस ने तीन करोड़ रुपये कीमत के वाहन जब्त किया, अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा

Tue, 19 Sep 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में नयागांव चौकी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही इनके पास से तीन करोड़ रुपये के कीमती वाहन जब्त कर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Neemuch Nayagaon police seized vehicles worth Rs 3 crore caught two members of interstate gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच की नयागांव चौकी पुलिस ने अवैध रूप से चोरी और फाइनेंस के वाहनों पर नंबर लगाकर तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को सही वाहन बताकर विक्रय कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लगभग तीन करोड़ के टाटा सिग्ना और अशोक लीलैंड के आठ चेचिस जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन


बता दें कि चोरी और फाइनेंस के वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को सही वाहन बताकर विक्रय कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों की धरपकड़ व रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 18 सितंबर को मुखबिर सूचना पर नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर ने टीम के साथ सीसीआई फैक्ट्री चौराहा हाइवे फोरलेन रोड नयागांव पर घेराबंदी कर चालक मोहम्मद शाकिर उर्फ चिनु पिता मोहम्मद नासिर मेव उम्र 28 साल निवासी विस्तार योजना कालोनी निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। साथ ही इसके कब्जे से टाटा सिग्ना 5523 बीएस-04 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों साजीद, बबलू और रिजवान की सहायता से चोरी करना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी मोहम्मद शाकिर उर्फ चिनु से पूछताछ करने पर प्रकरण में आरोपी साजीद पिता सिद्वदीक खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी साजिद खान की निशानदेही पर पांच टाटा सिग्ना और तीन अशोक लीलैंड के वाहन चेचिस बिना नंबर के फर्जी तरीके से चेचिस नंबर गुदे जब्त किए गए। प्रकरण में फरार आरोपी बबलु निवासी निम्बाहेड़ा और रिजवान निवासी भीलवाड़ी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed