{"_id":"629327372fdcc74961146500","slug":"neemuch-insulted-bapu-in-congress-program-first-garlanded-the-picture-then-kept-it-on-the-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: कांग्रेस के कार्यक्रम में बापू का अपमान, पहले तस्वीर पर माल्यार्पण किया, फिर साइड में रख दी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: कांग्रेस के कार्यक्रम में बापू का अपमान, पहले तस्वीर पर माल्यार्पण किया, फिर साइड में रख दी प्रतिमा
Sun, 29 May 2022 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 01:34 PM IST
सार
नीमच में कांग्रेस के कार्यक्रम में महात्मा गांधी का अपमान करने का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बाद में कांच टूट जाने के बाद प्रतिमा को मंच पर साइड में रख दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यक्रम में बापू का अपमान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच में कांग्रेस के कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने बापू की तस्वीर पर पहले माला चढ़ाई, फिर नेताओं के स्वागत की आपाधापी में किसी से कुर्सी पर रखी प्रतिमा नीचे गिर गई, जिससे प्रतिमा का कांच टूट गया। कांच टूटने के बाद कांग्रेसियों ने प्रतिमा को उठाकर मंच में साइड में रख दिया, मीडिया की नजर पड़ने के बाद प्रतिमा को उठाकर पूर्व विधायक की कार में रखा गया। मामले पर कांग्रेस ने सफाई भी दी है।
दरअसल शनिवार को शहर के फोर जीरो चौराहे पर कांग्रेस ने महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने कार्यक्रम शुरू किया। प्रतिमा मंच पर कुर्सी में रखी थी, मंच पर कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा थी, इसी दौरान आपाधापी में कुर्सी पर रखी गांधीजी की तस्वीर गिर गई और कांच टूट गया। प्रदर्शन में व्यस्त कांग्रेसियों ने इसकी अनदेख करते हुए तस्वीर को उठाकर एक साइड में रख दिया, जब कोने में पड़ी तस्वीर पर मीडिया की नजर पड़ी तो आनन-फानन में कांग्रेस के जिला कार्यालय प्रभारी तस्वीर को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल की कार में रखवाया। वहीं इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उसमें महात्मा गांधी हमारे आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। हम उनकी अवमानना नहीं कर सकते। यह असावधानी के चलते हुआ।