{"_id":"65c36c6332e6d17d81063945","slug":"neemuch-dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-a-ditch-on-the-roadside-under-suspicious-circumstances-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: सड़क किनारे खाई में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: सड़क किनारे खाई में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
सार
नीमच में युवक का संदिग्ध अवस्था में पड़ा शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पीएमं की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
नीमच में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले के सगरग्राम तालखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पड़ा मिला। मृतक के पास उसकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। परिजनीमचनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की जिसके चलते मृतक का पैनल पीएम करवाया गया। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के पास मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम खेरखेड़ा निवासी सुंदरलाल पिता रामेश्वर गुर्जर (33) का शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। मृतक के पास उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण भी नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचे यहां परिजनों ने कहा कि वह रात में घर से काम से जाने का बोलकर निकला था और सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। तालखेड़ा व आसपास के कई लोगों से उसका परिचय था। इसलिए उसका आना-जाना लगा रहता था।
परिजनों ने शव को देखकर उसकी हत्या की आशंका जाहिर की। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं और गले पर भी धारदार हथियार से वार के निशान नजर आ रहे हैं। मृतक के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि घटना स्थल के हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे घटना को हादसे के रूप में दर्शाया गया है। पुलिस ने परिजनों की आशंका के चलते मृतक सुंदरलाल का पैनल पीएम करवाया। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस मामले की उचित जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।
विज्ञापन
मामले में जीरन थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर का कहना है कि घटना स्थल और परिस्थिति को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।