{"_id":"65dca98ec5d4a240e20e5a91","slug":"neemuch-crime-when-money-was-not-given-father-was-killed-with-an-axe-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने की पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने की पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 26 Feb 2024 08:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:39 PM IST
सार
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के बेटे ने नशे के लिए रुपये न देने और शादी न करवाने के चलते अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
नीमच कैंट थाना।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच की कैंट थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व हुए कत्ल का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने नशे के लिए रुपये न देने और शादी न करवाने के चलते अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। अपने बचाव में आरोपी ने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
ये है मामला
कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरभड़िया निवासी कारूलाल पिता हजारीलाल पाटीदार ने सात फरवरी को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि मैं और बड़े भाई शंभुलाल उम्र 55 वर्ष ग्राम भरभड़िया में अलग-अलग मकान में रहते हैं। भाई शंभुलाल व उसका लड़का अर्जुन अपने मकान में सो रहे थे और मैं अपने मकान में सो रहा था। रात करीब 12.30 बजे अर्जुन के चिल्लाने की आवाज आई कि चोर आ गए। मैं घर से उठकर बाहर आया तो देखा की अर्जुन चिल्लाता हुआ पंचायत की तरफ जा रहा था और बोल रहा था कि चोर पंचायत तरफ भागे हैं।
विज्ञापन
मैंने भाई शंभुलाल के घर में जाकर देखा तो वह खून में लथपथ बिस्तर पर नीचे पड़े थे, पास में कुल्हाड़ी थी। अंदर वाले कमरे में लोहे की पेटी का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। अज्ञात आरोपी ने शंभुलाल के सिर में कुल्हाड़ी मारी थी। उनके सिर से खून निकल रहा था। उसी समय बलराम पिता डम्मरलाल पाटीदार व आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। फिर हम शंभुलाल को जिला अस्पताल नीमच लेकर आए, यहां डॉक्टर ने भाई शंभुलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने मुखबिर तंत्र व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र अर्जुन पाटीदार से सघनता से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि पिता शंभुलाल नशा करने के लिए रुपए नहीं देते थे व शादी नहीं करा रहे थे। इसको लेकर घटना के दिन भी पिता ने उसे मारा था। इससे नाराज होकर उनकी हत्या की साजिश रची। पुलिस एवं गांव वाले शक न करें, इस कारण चोर-चोर की आवाज लगाई व सामान भी बिखेर दिया। इससे ऐसा प्रतीत हो कि चोरों ने हत्या की है। कैंट पुलिस ने अर्जुन पिता शंभुलाल पाटीदार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
