फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Collision between speeding bike and Janani Express both youths riding bike died in accident

Neemuch: तेज रफ्तार बाइक और जननी एक्सप्रेस की भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत

Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

तेज रफ्तार बाइक और जननी एक्सप्रेस में टक्कर हो गया। वहीं, हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Neemuch Collision between speeding bike and Janani Express both youths riding bike died in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात में नीमच-झालावाड़ मार्ग पर एक बाइक और जननी एक्सप्रेस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक घनश्याम और जगदीश अपने गांव बरवाडीया जा रहे थे। दूसरी ओर से जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस एक डिलीवरी केस को लेकर सरकारी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान जमालपुरा के पास ये हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, जननी एक्सप्रेस में मौजूद प्रसूता का भी प्रसव इसी दौरान हो गया।
विज्ञापन


आज दोनों मृतकों के शव का रामपुरा के शासकीय अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए, जिसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। जहां दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed