फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Naxalites killed a man in doubt of him being a police informer in Balaghat

मध्यप्रदेश: मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

Wed, 30 Jun 2021 06:33 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बालाघाट
पीटीआई, बालाघाट Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Jun 2021 06:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रूपझर थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में मंगलवार और बुधवार के बीच रात को हुई।

विज्ञापन
Naxalites killed a man in doubt of him being a police informer in Balaghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात को अज्ञात बंदूकधारी नक्सलियों ने भागचंद एडमे को उसके बम्हनी गांव स्थित घर से उठाया और गांव से बाहर लाकर उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नक्सली मौके पर एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ गए हैं, जिसमें लिखा है कि 'पुलिस मुखबिरी में मौत की सजा दी जाती है।' इस पर्चे में इन नक्सलियों ने अपने संगठन का नाम भाकपा (माओवादी), टाडा मलाजखंड एरिया कमेटी लिखा है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अधीक्षक तिवारी ने भागचंद एडमे के पुलिस का मुखबिर होने की बात का खंडन किया है। अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस भागचंद एडमे की हत्या के आरोपी टाडा दलम के नक्सलियों की तलाश कर रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed