फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Naxalites hang banner poster of martyrdom week in Balaghat

MP News: सीएम शिवराज के समर्पण नीति के बीच नक्सलियों ने टांगा शहीदी सप्ताह का बैनर-पोस्टर, अलर्ट मोड पर पुलिस

Sat, 30 Jul 2022 10:05 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 30 Jul 2022 10:05 AM IST
सार

सरकार नक्सलियों के समर्पण को लेकर एक योजना लाने की तैयारी में है। जिसके तहत नक्सली खुद से सरेंडर करते हैं तो उन्हें पांच लाख रुपये नगद और अन्य लाभ दिए जाएंगे। इसी बीच नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने को लेकर बैनर-पोस्टर टांग दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Naxalites hang banner poster of martyrdom week in Balaghat
शहीदी सप्ताह को लेकर टांगे गए बैनर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चालीसबोडी तिराहे पर शहीदी सप्ताह मनाने को लेकर बैनर-पोस्टर टांगे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस सिलसिले में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है पर सोशल मीडिया में वायरल बैनर-पोस्टर कई सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


बालाघाट जिले में रूपझर थाने की सोनेवानी पुलिस चौकी है। उसके नजदीक इस बार भी नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के बैनर पोस्टर टांग दिए हैं। जिससे इलाके में लाल आतंक की दहशत फिर बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां चालीसबोडी तिराहे के कॉर्नर पर लाल रंग का बैनर टांगा गया है। साथ ही वहीं एक पर्चा चस्पा किया गया है। जिसमें 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का एलान किया गया। नक्सली शहीदी सप्ताह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपने पुराने साथी की याद में मनाते हैं। जिसमें किसी वारदात को अंजाम देने की परंपरा होती है। नक्सलियों के बैनर टांगने को लेकर पुलिस इनकार कर रही है। हालांकि, नक्सली क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते है कि शहीदी सप्ताह के बैनर पर्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। कुछ अन्य जगहों पर पर्चे फेंके जाने का भी दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह पूरी तरह सक्रिय है और हर स्थिति से निपटने के तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजना
बता दें कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिवराज सरकार एक योजना ला रही है। जिसका नाम समर्पण नीति दिया गया है। योजना के मुताबिक यदि नक्सली खुद सरेंडर करते हैं तो उन्हें पांच लाख रुपये नगद, निशुल्क प्रधानमंत्री आवास और खेती के लिए जमीन दी जाएगी। उनके पीड़ित परिवारों को भी राहत देने की योजना है। गृह मंत्रालय ने इसका एक प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में भेज दिया है। वहां से प्रस्ताव पास होते ही नक्सली समर्पण नीति के लाभ के हकदार बन जाएंगे। सरकार की योजना के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 


पिछले महीने तीन नक्सली ढेर
पिछले महीने बालाघाट के कांदला खराड़ी के जंगल में तीन इनामी नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया था। जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली थी। वहीं सरकार की नई योजना की चर्चा से लग रहा था कि इस बार नक्सली शहीदी सप्ताह जैसा कोई आयोजन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed