{"_id":"6428de5843ab20a8470a60a3","slug":"national-medical-commission-allows-teaching-session-2023-24-in-satna-medical-college-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: NMC ने सतना मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सत्र 2023-24 की अनुमति दी, MBBS की 150 सीटों पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: NMC ने सतना मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सत्र 2023-24 की अनुमति दी, MBBS की 150 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
Sun, 02 Apr 2023 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 08:16 AM IST
सार
नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा मान्यता और एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज सतना मध्यप्रदेश का 14 मेडिकल कॉलेज बन गया है। छात्रों के प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़कर 2,205 हो जाएंगी।
विज्ञापन
सतना मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर प्रवेश की मिली मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना मेडिकल कॉलेज सतना को लेकर एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने वर्ष 2023- 24 शिक्षण सत्र के लिए एमबीबीएस की 150 सीटों पर छात्रों के एडमिशन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए सात मई को प्रवेश परीक्षा (नीट) होगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी। अगस्त तक मेडिकल कॉलेज सतना में छात्रों का प्रवेश शुरू हो जाने की उम्मीद है। यानि अगस्त-सितंबर माह से मेडिकल कॉलेज सतना में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेज सतना में 150 सीट की मंजूरी के एक माह बाद सभी 150 सीटों पर छात्रों के प्रवेश की भी अनुमति 31 मार्च को प्रदान कर दी है। प्रवेश परीक्षा के बाद मेडिकल कॉलेज में छात्रों के एडमीशन की भी तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
मानकों पर खरे उतरे जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज
एमबीबीएस की दो सदस्यीय टीम बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के प्रो डॉक्टर भगीरथ सोलंकी और डॉक्टर भाद्रेश व्यास जामनगर ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का 23 फरवरी 2023 को निरीक्षण कर रिपोर्ट एनएमसी नई दिल्ली को भेजी थी। टीम ने जिला अस्पताल में वार्ड और जांच केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में इंफ्रास्टक्चर, लेबोरेटरी, लायब्रेरी होस्टल, आवास, चिकित्सा शिक्षक, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता के मानकों पर परखा था। व्यवस्था मानकों के अनुरूप पाए जाने पर छात्रों के एडमिशन की भी सुकृति प्रदान की दी गई है।
फैकल्टी और स्टॉफ भर्ती की प्रक्रिया शुरू
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य के लिए फैकल्टी, पैरामेडिकल सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षण सत्र शुरू होने के पहले ही फैकल्टी और स्टॉफ की भर्तियां कर ली जाएंगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल से मेडिकल कॉलेज को शिक्षण सत्र 2023- 24 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 150 सीट पर छात्रों के एडमीशन की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 2,205 हो जाएगी
मध्यप्रदेश में अभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा मान्यता और एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज सतना मध्यप्रदेश का 14 मेडिकल कॉलेज बन गया है। छात्रों के प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़कर 2,205 हो जाएंगी।