फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nathuram Godse Zindabad slogans Chanted by BJP workers after Sadhvi Pragya Reached Counting place

साध्वी प्रज्ञा के आते ही कार्यकर्ताओं ने लगाए नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे

Fri, 24 May 2019 02:18 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Nathuram Godse Zindabad slogans Chanted by BJP workers after Sadhvi Pragya Reached Counting place
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल लोकसभा सीट पर हुए आम चुनाव के दौरान महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर हुआ विवाद मतगणना के दौरान एक बार फिर उभरकर सामने आ गया। दरअसल, रुझानों में बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मतगणना स्थल पर पहुंचीं तो वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगा दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपत्ति करने पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत तक आ गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस कर्मचारियों और प्रेक्षक ने बीच-बचाव किया। प्रेक्षक ने विवाद सुलझाया। भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता साध्वी प्रज्ञा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के मतगणना एजेंट को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मीडियाकर्मियों को भी तत्काल बाहर भेज दिया गया। बता दें साध्वी प्रज्ञा सुबह से मतगणना स्थल नहीं गई थीं। ढाई लाख से ज्यादा की लीड लेने के बाद वे सीहोर में सिद्धी विनायक मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद करीब 4 बजे मतगणना स्थल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed