{"_id":"64f4b124299f92bfc10d4126","slug":"narsinghpur-road-accident-bus-overturns-near-narsinghpur-highway-two-people-died-20-injured-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur Road Accident: नरसिंहपुर हाइवे के पास बस पलटी, दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur Road Accident: नरसिंहपुर हाइवे के पास बस पलटी, दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल
Sun, 03 Sep 2023 09:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:45 PM IST
सार
Narsinghpur Road Accident: नरसिंहपुर जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बस पलट गई। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नरसिंहपुर में आरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलटने से हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
यात्रियों से भरी यह बस नरसिंहपुर से गाडरवारा की ओर जा रही थी, तभी बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। बस एमपी-49 पी-0431 से यह हादसा हुआ है। जिला अस्पताल में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है, जिनकी जानकारी पता करने में प्रशासन जुटा हुआ है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस विभाग द्वारा बताया गया है कि हादसे में पुष्पेंद्र (25) और देवांश (8) की मौत हुई है। बाकी सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
