फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narottam's taunt on Digvijay: MP Home Minister said - Ghulam Nabi Azad gets Padma Bhushan and Digvijaya started seeing villains among Muslims

नरोत्तम का दिग्विजय पर तंज: मप्र के गृह मंत्री बोले- गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण क्या मिला, दिग्विजय को मुसलमानों में खलनायक नजर आने लगे

Thu, 27 Jan 2022 05:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 27 Jan 2022 05:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद को पद्म पुरस्कार दिया तो पूर्व मुख्यमंत्री को मुसलमानों में खलनायक दिखने लगे। 

विज्ञापन
Narottam's taunt on Digvijay: MP Home Minister said - Ghulam Nabi Azad gets Padma Bhushan and Digvijaya started seeing villains among Muslims
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण क्या मिला, दिग्विजय सिंह को मुसलमानों में खलनायक नजर आने लगे। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस षड्यंत्रपूर्वक आजादी के बाद से अभी तक मुसलमानों को अलग-थलग करने की नीति पर चल रही है। धारा 370 हट गई, तीन तलाक जैसे निर्णय हो गए अब मुसलमान मुख्य धारा में जुड़ रहे है। अब चचाजान दिग्विजय सिंह को पता चल रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी मुस्लिम समर्थन कांग्रेस के पास नहीं आ रहा तो यह अलगाववादी बातें जान-बूझकर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि उनकी शुरू से ही सोच रही है कि कैसे मुसलमानों को भयभीत करके अलग-थलग रखा जाए। मेरा मानना है कि दिग्विजय सिंह अभी तक तो सफल नहीं हुए और आगे भी नहीं होंगे। इन्हीं बातों के कारण कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में छोड़ दिया गया। अब उत्तर प्रदेश में भी हार पक्की है। गुलाम नबी आजाद को पद्य भूषण मिलने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई नहीं दी। 
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर मंत्री समूह की बैठक 2 को 
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन देने को लेकर गठित मंत्री समूह की गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में शासकीय सेवकों को पदोन्नति के सम्बंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम  मिश्रा ने कहा कि आगामी 2 फरवरी को दोबारा मंत्री समूह की बैठक आयोजित होगी। उसमें ही अंतिम निर्णय होगा। बैठक में वीसी के माध्यम से जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, वन मंत्री डॉ. विजय शाह और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एसएन मिश्रा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव विधि गोपाल श्रीवास्तव, सचिव वित्त अजीत कुमार एवं अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed