फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narottam Mishra on says Congress party is like a school where only headmaster child does top

उमा भारती का तंज, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में, कांग्रेस अब समाप्त हो गई है

Mon, 24 Aug 2020 11:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 24 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Narottam Mishra on says Congress party is like a school where only headmaster child does top
Uma Bharti - फोटो : ANI

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी बहस के बीच भाजपा नेताओं का पार्टी पर हमला जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। 

विज्ञापन


उमा भारती ने कहा, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में है, उनका राजनीतिक वर्चस्व खत्म हो गया है। कांग्रेस अब समाप्त हो गई है, इसलिए कौन किस स्थिति में है, यह अब शायद ही मायने रखता है। कांग्रेस को गांधी के पास लौटना चाहिए, असली 'स्वदेशी' गांधी के पास वो भी बिना किसी विदेशी तत्व के। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस स्कूल में सिर्फ गांधी परिवार के बच्चे करते हैं टॉप: नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। 

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं, (पार्टी प्रमुख के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान वाड्रा और मीरा वाड्रा। कांग्रेस के सदस्यों को समझना चाहिए कि कांग्रेस उस स्कूल की तरह है जहां केवल हेडमास्टर का बच्चा ही कक्षा में टॉप करता है।  
 

वहीं, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज इस बात का फैसला करेंगी कि वे आगे भी पार्टी की कमान संभालेंगी या अपने स्थान पर किसी और को उत्तराधिकारी नियुक्त करेंगी। 


रविवार को खबर आई थी कि सोनिया गांधी अपने पद को बरकरार नहीं रखना चाहती हैं। वहीं 23 नेताओं ने उन्हें पत्र लिखकर पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग की है। इस पत्र को पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, सांसद और एक दर्जन से अधिक पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed