फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmada Expressway: 906 km long expressway will start from Amarkantak to Jhabua, 12 roads of the state will be connected

नर्मदा एक्सप्रेस-वे: अमरकंटक से शुरू होकर झाबुआ तक जाएगा 906 किमी लंबा एक्सप्रेस वे, प्रदेश की 12 सड़कें जुड़ेंगी

Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
सार

906 किलोमीटर लंबा नर्मदा एक्सप्रेस-वे अमरकंटक के कबीर चबूतरे से शुरू होकर झाबुआ तक जाएगा। इससे प्रदेश की 12 सड़कों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Narmada Expressway: 906 km long expressway will start from Amarkantak to Jhabua, 12 roads of the state will be connected
नर्मदा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही नर्मदा एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू करेगी। 906 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे अमरकंटक के कबीर चबूतरे से शुरू होकर मध्य प्रदेश की गुजरात सीमा में बसे झाबुआ तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की 12 सड़कों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसका लाभ मध्य प्रदेश के औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्रों को मिल सके।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे के तहत कुछ सड़कों के काम भी स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से कुछ जगहों पर सड़क निर्माण के काम शुरू हो चुके तो कुछ जगहों पर स्वीकृति मिलना बाकी है। जबलपुर बायपास और नसरुल्लागंज-संदलपुर मार्ग पर निर्णय अभी नहीं हो सका है। एक्सप्रेस-वे से प्रदेश के 12 क्षेत्रों रीवा, भोपाल, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, हरसूद, खरगौन,बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, देवास की सड़कों को जोड़ा जाएगा, ताकि इन क्षेत्रों में औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नर्मदा एक्सप्रेस-वे के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। वहीं, केंद्र सरकार की भारत माला परियोजना में नर्मदा एक्सप्रेस-वे को शामिल करने की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। नर्मदा एक्सप्रेस-वे मध्य प्रदेश को पूर्वी सीमा में छत्तीसगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 45 ई (बिलासपुर-रायपुर) तक और पश्चिम गुजरात में दिल्ली-मुंबई इंटर कॉरिडोर से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क विकास निगम के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के अनुसार यह कबीर चबूतरा अमरकंटक से प्रारंभ होकर झाबुआ (मध्य प्रदेश-गुजरात की सीमा) तक रहेगा। मार्गों के उन्नयन में दो हजार 696 करोड़ और भूमि अधिग्रहण में 242 करोड़ रुपये खर्च होंगे। औद्योगिक और पर्यटन की गतिविधियों वाले जिन 12 क्षेत्रों की सड़कें जुड़ेंगी, इसमें सागर टोला, जबलपुर, औबेदुल्लागंज, संदलपुर, बुदनी, इंदौर, हरदा, खलघाट, ठीकरी, लेबड की मुख्य सड़कें होंगी। इन पर 185 करोड़ 60 लाख रुपये व्यय होंगे। 
एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग कार्ययोजना बनाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार के लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 


एक्सप्रेस वे में शामिल सड़कें
कबीर चबूतरा से डिंडौरी - 76 - केंद्र सरकार से स्वीकृत

डिंडौरी-जबलपुर- 155 - 36 किलोमीटर स्वीकृत

जबलपुर बायपास-18- स्वीकृति नहीं मिली

जबलपुर-औबेदुल्लागंज-269-90 प्रतिशत काम पूरा

औबेदुल्लागंज-बुदनी-32- रातापानी को छोड़कर निर्माण पूर्ण

बुदनी-रेहटी-नसरुल्लागंज-53-निर्माणाधीन

नसरुल्लागंज-संदलपुर-35-केंद्र सरकार से स्वीकृत, राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा शेष

संदलपुर-करनावद-60-निर्माणधीन

करनावद-इंदौर-33-निर्माणाधीन

इंदौर-धार-झाबुआ-175-निर्माण पूर्ण

यात्री वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स
आज होने वाली कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा 17 सड़कों पर टोल नहीं लगाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। निजी उपयोग के यात्री वाहनों (बस-कार और जीप) से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इनमें पन्ना-अजयगढ़, मोहनपुरा-बेहट, आष्टा- कन्नोद, महुआ-चुवाही, शाजापुर-दुपाड़ा-कनाड़ पचलाना-पिलवास-नलखेड़ा,परसोना-महुआ-बरखा, कटनी-विजयराघवगढ़-बरही, हरदुआ-चाकघाट, तिलवारी-चरगांव-गोटेगांव, उज्जैन-मक्सी, मुरार-चितोरा, सनावद-खरगौन, रीवा-बंकुइया-सेमरिया, डबरा-भितरवार-हरसी, खाटकीया-बीनागंज, बदनावर-थांदला और नसरुल्लागंज-खातेगांव मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed