{"_id":"6150a223bc78683daf41d8bf","slug":"narendra-singh-tomar-urge-farmers-to-adopt-the-path-of-discussion-by-leaving-the-path-of-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: किसानों के भारत बंद से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री ने कही बड़ी बात, बोले- सरकार किसानों से बातचीत को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: किसानों के भारत बंद से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री ने कही बड़ी बात, बोले- सरकार किसानों से बातचीत को राजी
Sun, 26 Sep 2021 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:09 PM IST
सार
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कुल 40 संगठनों ने आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों से भी समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वो आंदोलन छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। सरकार किसानों की ओर से बताई गई आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है। हम पहले भी कई बार बात कर चुके हैं और इसके बाद भी उन्हें लगता है कि कोई बात बची है, तो सरकार उस पर जरूर बात करेगी। तोमर का यह बयान ऐसे वक्त आया, जब किसान 27 सितंबर यानी सोमवार को भारत बंद करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
27 सितंबर को भारत बंद
वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कुल 40 संगठनों ने आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों से भी समर्थन मांगा है। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। आंदोलन के दस महीने पूरे होने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जाने से किसानों में नाराजगी है और अब वे आर-पार की मूड में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कई राजनीतिक दलों का समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस ,माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी।
विज्ञापन
