{"_id":"5dd408bb8ebc3e54c64e9e39","slug":"narendra-modi-amit-shah-rajnath-singh-will-do-election-campaign-rjd-announces-candidate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पीएम मोदी समेत ये भाजपा नेता संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पीएम मोदी समेत ये भाजपा नेता संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा
Wed, 20 Nov 2019 08:41 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सातों सीटों पर अम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
अब तक पीएम मोदी द्वारा पांच चुनावी जनसभाएं आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन झारखंड में मौजूदा हालात को देखते हुए भाजपा इन चुनावी सभाओं की संख्या बढ़ा कर आठ या नौ कर सकती है। पीएम मोदी 25 नवंबर को पलामू और गुमला में सभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह 21 नवंबर को झारखंड पहुंचेंगे। वह मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभाएं करेंगे। अगले दिन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी मोर्चा संभालने पहुंचेंगे। वह लातेहार में चुनावी जनसभा करेंगे और पलामू प्रमंडल के विधानसभा की कोर टीम के साथ चुनावी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
22 नवंबर को नितिन गडकरी भी झारखंड में ही रहेंगे। गडकरी विश्रामपुर में जनसभा करेंगे। भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के 14 सांसदों को चुनाव प्रचार में लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ राजद ने हुसैनाबाद, चतरा, छत्तरपुर, कोडरमा, बरकट्ठा, देवघर और गोड्डा से विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
राजद ने हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, छत्तरपुर से विजय कुमार राम, कोडरमा से सुभाष यादव, बरकट्ठा से खालीद खलील, देवघर से सुरेश पासवान और गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है।