फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   nahar group will be invest 2,000 crore rupees in cotton industry in malwa

मध्यप्रदेश: 2,000 करोड़ का होगा निवेश, मालवा में जल्द ही लगेगी कॉटन मिल

Fri, 11 May 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 11 May 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
nahar group will be invest 2,000 crore rupees in cotton industry in malwa

मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग और राज्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग में स्थित मालवा क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपये का एक नया निवेश होने जा रहा है। लुधियाना (पंजाब) का नाहर ग्रुप यहां के धामनोद में कताई मिल शुरू करने वाला है। जिसके बाद यहां सूती धागा और कपड़ा बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने दी जमीन

राज्य सरकार ने इस उद्योग कार्य के लिए नाहर ग्रुप को धामनोद के पास जैतपुरा पलासिया में करीब 200 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दे दी है। इससे करीब 5,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। बता दें मालवा का अधिकांश भाग चंबल नदी तथा इसकी शाखाओं द्वारा संचालित होती है और इसका पश्चिमी भाग भी माही नदी से सिंचित है। 

विज्ञापन

सस्ता श्रम उपलब्ध है

nahar group will be invest 2,000 crore rupees in cotton industry in malwa

औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के एमडी कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक यहां कपास की प्रंमुख मंडी है। नाहर ग्रुप को भी इसी क्षेत्र में जमीन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए टेंडर हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल में यह तैयार भी हो जाएगा। वहीं इस पर टैक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन कैलाश अग्रवाल का कहना है कि यहां सस्ता श्रम उपलब्ध है। इसके अलावा यहां कपास से जुड़े उद्योगों के लिए कच्चा माल भी आसानी से मिल जाता है।

गौरतलब है कि इस कंपनी की शुरुआत पंजाब स्थित लुधियाना में साल 1949 में हुई थी। बाद में कंपनी ने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू कर दिया। इससे पहले कंपनी ने लुधियाना में 1980 में स्पीनिंग और होजियरी यूनिट की शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे कंपनी का विस्तार होता गया। साथ ही कंपनी की एक अन्य उत्पादक यूनिट मंडीदीप में भी है। जहां मुख्य रूप से कॉटन और सिंथेटिक यार्न का निर्माण किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed