फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MY hospital staff nurse shalini jaipillai died due to coronavirus infection treating corona patients

कोरोना योद्धा: एमवाई अस्पताल में कार्यरत नर्स शालिनी जयपिल्लै का कोरोना से निधन

Sat, 05 Sep 2020 01:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 05 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
MY hospital staff nurse shalini jaipillai died due to coronavirus infection treating corona patients
श्रीमती शालिनी जयपिल्लै - फोटो : AMAR UJALA

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमवाई अस्पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रही नर्स शालिनी जयपिल्लै का बीमारी की चपेट में आकर निधन हो गया। शालिनी लंबे समय में अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही थीं। इलाज करते-करते शालिनी खुद कोरोना से संक्रमित हो गईं और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन



मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी और जिलाध्यक्ष करण भगत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बारे में पत्र लिखा है। पत्र में इन्होंने शालिनी के स्वजन को 50 लाख रुपये और शासकीय नौकरी देने की मांग की है। इसके अलावा इंदौर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 279 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों के बाद जिले में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 14,031 हो गई है। इनमें से 411 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 9,660 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 3,960 पर पहुंच गयी है। इनमें घर पर पृथक-वास कर रहे मरीज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed