फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   muslim youth_jail_200 people

निर्दोष मुस्लिम युवकों को जेल में डालने का आरोप

Tue, 05 Nov 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
muslim youth_jail_200 people

देश के इस राज्य की कहानी शायद आपको किसी हिंदी फिल्म की तरह लगे। मध्यप्रदेश के मुस्लिम युवाओं का एक बड़ा आंकड़ा है जिन्हें छोटे-मोटे मामलों में ही जेल में डाल दिया गया है और उन्हें यह साबित करने में दसियों साल लग गए हैं कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

विज्ञापन

टीओआई के मुताबिक इंदौर के रहने वाले मोहम्मद इमरान अन्सारी को यह साबित करने में 10 साल लगे कि वह निर्दोष हैं।

विज्ञापन

यह एक हैरत में डालने वाला केस था जिसमें मोहम्मद को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप था कि वह इन गतिविधियों के लिए अन्य राज्यों में भी यात्रा करता रहा। दिलचस्प बात यह है कि जिस समय मोहम्मद पर यह आरोप लगाए गए थे, वह जेल में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान उन 200 युवा मुसलमानों में से एक है जिनके खिलाफ पिछले 12 सालों में इसी तरह के किसी अपराध को लेकर मामला दर्ज किया गया है।


इनमें से 85 से ज्यादा ऐसे मामले हैं जो या तो निराधार हैं या किसी छोटे-मोटे मामले में शामिल बता कर जेल में डाल दिया गया।


यह सारे आंकड़े दिल्ली में जामिया के एक शिक्षक सामने लाए हैं। इनमें पुलिस एफआईआर और कोर्ट के एफिडेविट और अन्य सबूतों के आधार पर सारी बातें सामने आई हैं।


इनमें ज्यादातर मामले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी की सरकार के वक्त रजिस्टर किए गए हैं। कुछ मामले उस वक्त शुरू हुए जब दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।


जानकारी के मुताबिक इनमें से ज्यादार मुसलमान युवाओं को साहित्य की कुछ किताबें रखने, नारे लगाने या सिमी से जुड़े कोई भी पोस्टर लगाने या संबंध रखने पर जेल में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed