{"_id":"5d3c76978ebc3e6cd666dbad","slug":"muslim-men-sends-divorce-on-stamp-paper-to-former-bhojpuri-actress-wife-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मुस्लिम पति ने स्टाम्प पेपर पर भेजा तलाकनामा, भोजपुरी अभिनेत्री रह चुकी है महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मुस्लिम पति ने स्टाम्प पेपर पर भेजा तलाकनामा, भोजपुरी अभिनेत्री रह चुकी है महिला
Sat, 27 Jul 2019 09:42 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर की एक मुस्लिम महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तलाकनामा भेजा है। पीड़ित महिला ने इस तलाक को अपने पति का एकतरफा फैसला बताते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी अभिनेत्री रेशमा शेख उर्फ अलीना ने बताया कि मेरे पति मुदस्सिर बेग ने मुझे 17 जुलाई को 100 रुपये का स्टाम्प पेपर भिजवाया।
इस पर छपा है कि वह तलाक-ए-बाईन (इस्लामी शरीयत के मुताबिक तलाक का एक प्रकार) देते हुए मुझे निकाह के रिश्ते से हमेशा के लिए आजाद कर रहे हैं। लेकिन मुझे यह एकतरफा तलाक कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा मुदस्सिर से मेरा प्रेम विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। अपने वैवाहिक रिश्ते के खातिर मैं पेशेवर अभिनय करना भी छोड़ चुकी हूं। हमारा दो महीने का बच्चा है और मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।
अलीना ने बताया कि वह इंसाफ पाने के लिए चंदन नगर पुलिस थाने और कुछ आला पुलिस अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट चुकी हैं। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने इस मामले में संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा यह पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला है। मामले में अलीना के पति मुदस्सिर बेग का पक्ष जानने के लिये उनसे संपर्क की कोशिश की गई है। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
शरीयत के जानकारों के मुताबिक तलाक-ए-बाइन निकाह का रिश्ता तोड़ने का एक प्रकार है जो तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) से अलग होता है। गौरतलब है कि तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को रोकने के लिए मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2019 लोकसभा से गुरुवार को पारित हो चुका है। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।