फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   muslim girl muskan hindu boy rakesh got married seeking help from pm narendra modi in viral video

प्रेमी युगल की पीएम मोदी से गुहार, लड़की बोली- जात-पात भूलकर शादी की, कोई गुनाह नहीं किया

Wed, 27 Nov 2019 02:12 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
muslim girl muskan hindu boy rakesh got married seeking help from pm narendra modi in viral video
प्रेमी युगल - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर एक प्रेमी युगल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युगल का कहना है कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। इसके साथ ही युगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


वीडियो में अपनी पीड़ा बयां कर रही लड़की
वीडियो में लड़की बता रही है कि उसका नाम मुस्कान मंसूरी है, जबकि लड़के का नाम राकेश वर्मा। मुस्कान वीडियो में कहती है कि वह मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग में राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील की रहने वाली है।
विज्ञापन


मुस्कान बताती है कि वह मुस्लिम समुदाय की है और उसने एक हिंदू समुदाय के लड़के राकेश वर्मा से शादी कर ली है। इसके बाद से ही युगल को परेशान किया जा रहा है। वह यहां से वहां भागते फिर रहे हैं। इस दौरान लड़का उसके बगल में ही बैठा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम परेशान हैं, मदद कीजिए

वीडियो में मुस्कान कहती है कि वह एक हिंदू लड़के से प्यार करती है। इसीलिए उसने पूरे होश-ओ-हवास में अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के उसके साथ शादी की है। वह कहती है कि मैं मोदी जी और कमलनाथ जी से कहना चाहती हूं कि जहां देश में हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर फसाद हो रहे हैं। हमने वहां पर शादी करके एकता का प्रतीक फैलाया है। लोग बस कहते हैं लेकिन हमने यह करके दिखाया है। क्या मेरा मुस्लिम होना कोई गुनाह है? मैं चाहती हूं कि मोदी जी हमारी मदद करें।

मुस्कान बोली- 18 से ज्यादा है मेरी उम्र

करीब तीन मिनट के इस वीडियो में मुस्कान उन्हें परेशान किए जाने का कई बार जिक्र करती है। वह बार-बार कहती है कि उसे अलग धर्म में शादी करने के कारण परेशान किया जा रहा है। मुस्कान वीडियो में कहती है कि उसने 18 साल की उम्र पार कर ली है। इसलिए वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है।

परिवार को दिया संदेश, कहा- कोई गुनाह नहीं किया

वीडियो में मुस्कान अपने परिवार को भी एक संदेश दे रही है। वह कहती है कि ‘पापा-मम्मी मैं जानती हूं आप लोग यही सोच रहे होंगे कि काश आपलोग मुझे पैदा ही नहीं करते। भाई सोच रहा होगा, कैसी बहन है, इससे अच्छा तो बहन नहीं होती।

लेकिन आप सब लोग जरा एक बार दिल से सोचिए। छह महीने बाद आप ही लोग मेरी शादी कहीं और करवा देते। आप मेरी शादी किसी लड़के से ही तो कराते। किसी ऐसे लड़के से जिसे मैं जानती तक नहीं।

वो लड़का मुझे कैसे रखता, मेरे साथ मारपीट करता या परेशान करता। यह सब बातें मैं आप लोगों को नहीं बता पाती। क्योंकि अक्सर बेटियां अपनी तकलीफें अपने मां-बाप को नहीं बता पाती हैं। इसलिए मैंने जात-पात भूलकर शादी की है। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के आ रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर मुस्कान का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स की ओर से इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं तो कई ने मदद के लिए आगे आने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed