{"_id":"6594d3a70459ba19320f9b48","slug":"murdered-along-with-a-friend-for-money-in-katni-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: काम के लिए जाना था बाहर, नहीं थे पैसे, जुगाड़ के लिए दोस्त के साथ मिलकर की लूट, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: काम के लिए जाना था बाहर, नहीं थे पैसे, जुगाड़ के लिए दोस्त के साथ मिलकर की लूट, ऐसे हुआ खुलासा
Wed, 03 Jan 2024 08:55 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 03 Jan 2024 08:55 AM IST
सार
MP Crime: विधायक निवास और पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी में हुई हत्या के मामले पर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। टीआई आशीष शर्मा ने अपने पुलिसबल के साथ मिलकर एक आरोपी को ई-रिक्शा के साथ पकड़ा है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया ने प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए बताया कि 20 दिसंबर की देर रात रवि रैदास के ऊपर खिरहनी ब्रिज के नीचे अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए उससे नगदी सहित मोबाइल फोन लूटकर उसे पत्थर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही गश्त लगा रही कोतवाली पुलिस ने सावरकर वार्ड निवासी रवि पिता मेरु चौधरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि हालत गंभीर होता देख उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां 28 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पूरे प्रकरण पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 324 सहित 302 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
महज 650 रुपये और एक मोबाइल फोन लूटा
एएसपी मनोज केडिया ने बताया की आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था, जिससे पूछताछ पर पता चला कि आरोपियों पैसे की लूट के लिए 35 वर्षीय रवि रैदास को रोका था, जिससे आरोपियों ने महज 650 रुपये और एक मोबाइल फोन लूटा, लेकिन पैसे कम मिलने से अक्रोशित होकर युवक पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
वारदात की बात कबूली
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को बैल्ट घाट के पास से हिरासत में लिया है। आरोपी शख्स का नाम मोनू बर्मन बताया गया, उसने अपने एक नाबालिग साथी एक साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया की उसके आरोपी दोस्त कहीं बाहर काम करता था, जिसके पास वापस लौटने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए इस घटना को अंजाम दिया था।
