{"_id":"5fd0592cddc21013f5793b47","slug":"murder-shivpuri-husband-killed-his-wife-and-took-her-eye-off-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रेमिका के लिए कर दी पत्नी की हत्या, फिर हंसिए से निकाल लीं दोनों आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रेमिका के लिए कर दी पत्नी की हत्या, फिर हंसिए से निकाल लीं दोनों आंखें
Wed, 09 Dec 2020 01:16 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक शख्स का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बारे में जब उसकी पत्नी को पता चला तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे। एक दिन यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी और हंसिए से उसकी आंखें निकाल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी में हुई खौफनाक वारदात
दरअसल, यह खौफनाक घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है। शिवपुरी के पिठोर थाना क्षेत्र के गरेठ गांव में रहने वाले रामेश्वर लोधी नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेदर्दी से हत्या कर दी। पति के अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। एक दिन इसी विवाद के चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पति ने आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर हंसिए से आंखेंं निकाल ली।
विज्ञापन
दूसरी महिला के साथ था संबंध
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि रामेश्वर का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। रामेश्वर ने पहले अपनी पत्नी को डंडे से मारा। फिर उसके बाद हंसिए से उसकी आंखें निकाल लीं।
विज्ञापन
