{"_id":"628b7efe9c6af47a3f787654","slug":"murder-for-10-rupees-for-not-giving-money-in-the-passenger-train-the-young-man-killed-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder for 10 Rupees: पैसेंजर ट्रेन में रुपये नहीं देने पर युवक ने बुजुर्ग को मारी ब्लेड, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder for 10 Rupees: पैसेंजर ट्रेन में रुपये नहीं देने पर युवक ने बुजुर्ग को मारी ब्लेड, अस्पताल में मौत
Mon, 23 May 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 06:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मात्र दस रुपये के लिए एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। चलती ट्रेन में जब बुजुर्ग ने आरोपी युवक को रुपये नहीं दिए तो उसने ब्लेड से हमला कर दिया। अस्पताल में नौ दिनों तक संघर्ष करने के बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग के बारे में जीआरपी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इतवारी स्टेशन की जीआरपी पुलिस रविवार को बुजुर्ग की पहचान करने के लिए छिंदवाड़ा आई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना 13 मई की है। छिंदवाड़ा से इतवारी पैंसेजर ट्रेन में 70 वर्षीय बुजुर्ग सफर कर रहा था। ट्रेन में 22 वर्षीय बदमाश सुनील राउत ने बुजुर्ग से 10 रुपये मांगे। बुजुर्ग ने पैसे न होने का कहकर इनकार कर दिया। कुछ कहासुनी भी हो गई। सुनील तैश में आ गया और उसने ब्लेड से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को रेलवे पुलिस ने नागपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया था। करीब नौ दिनों तक उनका उपचार चला, पर रविवार को उनकी मौत हो गई। नागपुर जीआरपी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसको लेकर जीआरपी छिंदवाड़ा और आसपास के शहरों में शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जीआरपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बुजुर्ग पर ब्लेड से हमले की बात कबूल कर ली है। आरोपी सुनील राउत के खिलाफ नागपुर के विभिन्न थाने में 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी युवक आदतन अपराधी है। जीआरपी ने आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है । वहीं अस्पताल में बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी रही, इसलिए पुलिस भी उसका बयान नहीं ले पाई और न ही बुजुर्ग के किसी परिजन ने संपर्क किया। जीआरपी ने बताया कि बुजुर्ग छिंदवाड़ा-इतवारी ट्रेन में बैठे थे इसलिए संदेह है कि वह छिंदवाड़ा जिले के निवासी थे। इतवारी स्टेशन की जीआरपी पुलिस रविवार को बुजुर्ग की पहचान करने के लिए छिंदवाड़ा आई थी।