फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Municipality is removing encroachment in Ganga Jamuna School, students took out rally to start the school

Ganga Jamuna School: नगर पालिका अतिक्रमण हटा रही, विद्यार्थियों ने स्कूल चालू करने के लिए निकाली रैली

Wed, 14 Jun 2023 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

गंगा जमुना स्कूल में मंगलवार की रात करीब नौ बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रही। उसके बाद इस कार्रवाई को रोक दिया गया। फिर बुधवार को कार्रवाई शुरू करने की बात नगर पालिका सीएमओ के द्वारा कही गई। जिस दौरान यह कार्रवाई चल रही थी, उसी समय कई स्कूली बच्चे अपने परिजनों के साथ गंगा जमुना स्कूल के सामने से होते हुए गुजरे और स्कूल चालू करने के नारे लगाए।

विज्ञापन
Municipality is removing encroachment in Ganga Jamuna School, students took out rally to start the school
स्कूल शुरू करने की मांग को लेकर रैली निकालते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में हिजाब और धर्मांतरण मामले से चर्चा में आए गंगा जमुना स्कूल का अवैध अतिक्रमण नगर पालिका ने मंगलवार की देर रात तक हटा दिया। वहीं, गंगा जमुना स्कूल के कई बच्चे सड़क पर उतर आए और एक रैली निकालकर उन्होंने स्कूल चालू करने की मांग की। इस दौरान पुलिस की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

विज्ञापन


छात्राओं को हिजाब पहनाने और धर्मांतरण से चर्चा में आया स्कूल
दरअसल, हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में गंगा जमुना स्कूल की जांच शुरू हुई थी। उसके बाद धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने जैसे मामले का भी खुलासा हुआ था। शासन के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई और स्कूल की मान्यता निलंबित कर दी गई। साथ ही स्कूल के 11 प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला
वहीं, स्कूल द्वारा अवैध अतिक्रमण करने की सूचना मिलने पर नगर पालिका ने नोटिस जारी किया था। मंगलवार की शाम नोटिस की समय अवधि खत्म होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला नगरपालिका कर्मचारियों के साथ स्कूल पहुंचा। फिर गेट पर लगा ताला तोड़ने के बाद अंदर पहुंचकर पहले तल पर चल रहे निर्माण कार्य में लगाई गई सेंटिंग को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने स्कूल चालू करने की मांग को लेकर निकाली रैली
मंगलवार की रात करीब नौ बजे तक यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रही। उसके बाद इस कार्रवाई को रोक दिया गया। फिर बुधवार को कार्रवाई शुरू करने की बात नगर पालिका सीएमओ के द्वारा कही गई। जिस दौरान यह कार्रवाई चल रही थी, उसी समय कई स्कूली बच्चे अपने परिजनों के साथ गंगा जमुना स्कूल के सामने से होते हुए गुजरे और स्कूल चालू करने के नारे लगाए। यह रैली शहर के अन्य मार्गों से होते हुए पठानी मोहल्ला पहुंची, जहां यह रैली खत्म हुई।

निरस्त हो सकती है स्कूल की मान्यता
बता दें कि बुधवार यानी आज या संभवत: गुरुवार को स्कूल की मान्यता भी निरस्त हो सकती है, क्योंकि इसकी तैयारियां सागर संयुक्त निदेशक के द्वारा शुरू कर दी गई हैं। जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलेगा, वैसे ही स्कूल की मान्यता भी निरस्त कर दी जाएगी। 20 जून से स्कूलों का संचालन शुरू हो रहा है।


स्कूल के विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका!
इस बीच अगर गंगा जमुना स्कूल की मान्यता निरस्त होती है तो 1200 से अधिक बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा, क्योंकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया कि अब बच्चे इसी स्कूल में पढ़ेंगे या किसी अन्य स्कूल में जाएंगे। हालांकि कई अभिभावक अपनी फीस वापस कराने और टीसी निकलवाने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां पर स्कूल प्रबंधन का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है, जिस कारण बच्चों की टीसी भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि दो से तीन दिनों के अंदर प्रशासन इस मामले में निर्णय ले लेगा कि इन बच्चों का भविष्य आगे क्या होगा और किस स्कूल में इनके लिए सीटें आरक्षित कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed