फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Municipality chairman announced reward of 21 thousand for catching mad monkey in Rajgarh

Rajgarh: पागल बंदर ने करवाए कई जतन फिर भी गिरफ्त से बाहर; अब नगरपालिका अध्यक्ष ने की 21 हजार के इनाम की घोषणा

Sun, 18 Jun 2023 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

राजगढ़ में पागल बंदर को पकड़ने के लिए स्थानीय लोग जिला प्रशासन, वन विभाग और नगरपालिका अमले से लिखित में कई बार गुहार लगा चुके हैं। ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने बंदर को पकड़ने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Municipality chairman announced reward of 21 thousand for catching mad monkey in Rajgarh
पागल बंदर ने करीब दो दर्जन लोगों को काटकर किया घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ शहर में नगरपालिका अध्यक्ष ने एक बंदर पर 21 हजार रुपये राशि का नकद इनाम रखा है। मतलब इस बंदर को पकड़ने वाले को इनाम की यह राशि मिलेगी। दरअसल, एक पागल बंदर पिछले 15 से 20 दिनों में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुका है।

विज्ञापन


इन वारदातों को लेकर लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों से जिला प्रशासन, वन विभाग और नगरपालिका की नाक में दम हो गया है। ऐसे में लगातार उस पागल बंदर पर नजर गड़ाकर रखी जा रही है। वन विभाग सहित नगरपालिका अमला भी पागल बंदर पर नजर बनाए हुए है। लेकिन सब कुछ व्यर्थ नजर आ रहा है, क्योंकि बंदर अब तक गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में परेशान होकर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने उक्त पागल बंदर को पकड़ने वाले को 21 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उक्त पागल बंदर को पकड़ने के लिए स्थानीय रहवासी जिला प्रशासन, वन विभाग और नगरपालिका अमले से लिखित में कई बार गुहार लगा चुके हैं। उसके बाद से स्थानीय प्रशासन भी दबाव में है और नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने बंदर को पकड़ने वाले के लिए 21 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed