{"_id":"5d1ee0168ebc3e3ccc2e53a8","slug":"municipal-corporation-in-indore-demolished-that-building-for-which-akash-thrashed-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस मकान के लिए आकाश विजयवर्गीय ने चलाया बल्ला, निगम ने उसे किया जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मकान के लिए आकाश विजयवर्गीय ने चलाया बल्ला, निगम ने उसे किया जमींदोज
Fri, 05 Jul 2019 10:58 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
आकाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगम निगम ने शुक्रवार को उस मकान को जमींदोज कर दिया है जिसके लिए भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बल्ला चलाया था। 26 जून को जब निगम अधिकारी इस मकान को जमींदोज करने के लिए पहुंचे थे तो आकाश की उनसे झड़प हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बल्ले से अधिकारी पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मकान को जमींदोज के इंदौर नगर निगम के फैसले पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने इस मुहिम से प्रभावित होने वाले परिवार को फौरी राहत प्रदान करते हुए शहरी निकाय को आदेश दिया था कि मकान जमींदोज किए जाने से पहले उसे दो दिन के भीतर अस्थायी निवास की वैकल्पिक सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति रोहित आर्य ने करीब सवा घंटे तक दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद इसपर फैसला सुनाया। प्रभावित परिवार के वकील पुष्यमित्र भार्गव ने बताया था कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जर्जर मकानों को जमींदोज करने की इंदौर नगर निगम की मुहिम चूंकि जनता के व्यापक हितों में है इसलिए वह इस अभियान में दखल नहीं देगी।
