फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Weather will turn again in Madhya Pradesh, due to the activation of the new system, there will be rain in many parts

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, नया सिस्टम सक्रिय होने से कई हिस्सों में होगी बारिश 

Tue, 22 Feb 2022 01:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 01:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मौसम में आज से सक्रिय होने वाले नए सिस्टम का असर दिखेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। कई इलाकों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। 

विज्ञापन
MP Weather Update: Weather will turn again in Madhya Pradesh, due to the activation of the new system, there will be rain in many parts
मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश का मौसम फिर करवट ले रहा है। दिन में कड़ी धूप निकलने के बाद भी रात में ठंडक बरकरार है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में अंतर देखा गया। पचमढ़ी-मंडला में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा वहीं सागर और सिवनी के तापमान में बढ़त देखी गई। सागर और सिवनी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 13 डिग्री से ज्यादा रहा, वहीं इंदौर में भी तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।  
विज्ञापन


प्रदेश में आज से नए सिस्टम का दिखेगा असर
मौसम विभाग ने आज से बनने वाले नए सिस्टम का असर प्रदेश में दिखने की संभावना व्यक्त की है। इस सिस्टम के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में अंतर दिखेगा। वहीं 24 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। जबलपुर संभाग में नए सिस्टम का असर रहेगा। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में ज्यादा असर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते राजस्थान में चक्रवात सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में भी नया सिस्टम बनेगा। नए सिस्टम का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रहेगा, लेकिन जबलपुर संभाग में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। जिसके चलते 24 से 26 फरवरी के बीच इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हल्के बादल भी छा सकते हैं। प्रदेश में अब लोगों को ठंड से राहत मिल जाएगी। सिर्फ सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक का अहसास होगा। वहीं रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज
ठंड की समाप्ति के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जबलपुर संभाग, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और रायसेन में तापमान लुढ़क गया है। सागर, भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश इलाकों के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।


सोमवार को प्रदेश के चार बड़े शहरों के तापमान पर नजर डाले तो सोमवार को ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.3, जबलपुर में 12.8, भोपाल में 13.4 और इंदौर में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed