फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: There will be an increase in the minimum temperature in the state, there will be relief from cold, the mood of the weather will change

MP Weather Update: प्रदेश में न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि, ठंड से मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम का मिजाज

Tue, 15 Feb 2022 12:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोगों को आज से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आज से बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
MP Weather Update: There will be an increase in the minimum temperature in the state, there will be relief from cold, the mood of the weather will change
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आज से लोगों को ठंड से रहात मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के मौसम में ठंड कुछ कम होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 फरवरी 2022 की रात से प्रभावित होने की संभावना है। प्रदेश में सर्दी अब लगभग समाप्त होने वाली है। शीत एवं ग्रीष्म ऋतु संक्रमण काल की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने अगले दो-तीन दिनों तक हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने की संभावना जताई है। साथ ही जबलपुर, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसका असर पूरे प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा और प्रदेश का मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.0 और अधिकतम 28.3 डिग्री, इंदौर में न्यूनतम 14.5 और अधिकतम 28.8, ग्वालियर में न्यूनतम 8.0 और अधिकतम 27.2 और जबलपुर में  न्यूनतम तापमान 11.9 और अधिकतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed