{"_id":"62b18d659c721b173452a273","slug":"mp-weather-update-rain-has-given-relief-to-the-people-from-the-heat-rain-with-strong-winds-is-expected-in-many-districts-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
Tue, 21 Jun 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश से कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
MP में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश से कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि प्रदेश के चंबल संभाग के जिले तथा ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, आगर जिलों में अब भी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के अधिकांश स्थानों पर, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों वर्षा दर्ज की गई। छपारा, गौहरगंज, नागदा, पचौर में 8 सेमी, परसवाडा में 7 सेमी अनूपपुर, बहोरीबंद, देवेन्द्रनगर, गुलाबगंज, रायसेन, खाचरौद, नर्मदापुरम में 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
बारिश के चलते ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से विशेषरूप से कम, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य, रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। सोमवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39°C खरगोन में दर्ज किया।
सोमवार को प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान
भोपाल अधिकतम 34.7 न्यूनतम 22.4, इंदौर अधिकतम 35.4 न्यूनतम 21.6, ग्वालियर अधिकतम 34.4 न्यूनतम 25.2, जबलपुर अधिकतम 33.2 न्यूनतम 21.8 दर्ज किया गया।
इन संभागों में हो सकती है हल्की से तेज बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि डिंडोरी, बैतूल, बालाघाट, राजगढ़, रायसेन, धार, उज्जैन, अनूपपुर, मंडला एवं सिवनी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों में गरज के साथ बिजली चमकने / गिरने एवं तेज हवा चलने के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से भारी वर्षा एवं गरज चमक के समय इलेक्ट्रानिक और बिजली के उपकरणों का उपयोग करने से बचने, दो पहिया वाहनों के उपयोग से बचने और पेड़ों के नीचे खड़े ने होने की चेतावनी जारी की है।