फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Rain, hailstorm forecast in adjoining districts of Rajasthan; Night temperature may increase for two to three days

MP Weather Update: राजस्थान से सटे जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान; दो-तीन दिन रात का तापमान बढ़ सकता है

Tue, 04 Jan 2022 06:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 04 Jan 2022 06:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में फिर मौसम बदलने लगा है। राजस्थान में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र। इसके असर से अगले दो दिन में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
MP Weather Update: Rain, hailstorm forecast in adjoining districts of Rajasthan; Night temperature may increase for two to three days
एमपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम फिर करवट ले रहा है। 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के सक्रिय होने के आसार बताए जा रहे हैं। इसका असर मध्य प्रदेश के राजस्थान से सटे जिलों में साफ दिखाई देगा। 10 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक सतना और जबलपुर जिलों में हल्का कोहरा रहा। वहीं ग्वालियर जिले में मध्यम स्तर का कोहरा दिखाई दिया। ज्यादातर संभागों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। नौगांव में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा और यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अन्य जगहों की बात करें तो पचमढ़ी में 5.0, ग्वालियर में 6, रीवा और उमरिया में 6.2, खजुराहो में 6.6 और रायसेन में 6.7 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 5 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवात बनने जा रहा है। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ेगा। 6 जनवरी को इसका असर उत्तर-पश्चिमी भारत पर दिखेगा। राजस्थान और आसपास के इलाकों में इससे बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दिख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed