फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Mercury crossed 45 degrees in Bhind, the hottest night in 6 districts including Jabalpur-Katni

MP Weather Update: भिंड में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, जबलपुर-कटनी समेत 6 जिलों में सबसे गर्म रही रात

Mon, 11 Apr 2022 03:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 03:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। प्रदेश के भिंड, खजुराहो, छतरपुर समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में लू चलने के आसार व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन
MP Weather Update: Mercury crossed 45 degrees in Bhind, the hottest night in 6 districts including Jabalpur-Katni
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी का सितम जारी है। प्रदेशवासियों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से निजात नहीं मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस भिंड में दर्ज किया गया, वहीं जबलपुर समेत 6 जिलों में रात सबसे ज्यादा गर्म रही। 
विज्ञापन


शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार भिंड जिल के गोहद में तापमान 45.3°C दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.9°C अधिक रहा। इसी तरह अनूपपुर (सिटी) - 44.4°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, शिवपुरी जिले के करैरा में - 44.3°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में - 44.2°C, सामान्य से 6.2°C अधिक, छतरपुर जिले के नौगांव में - 44.2°C, सामान्य से 6.6°C अधिक, खजुराहो जिले में - 44.2°C, सामान्य से 5.6°C अधिक, राजगढ़ में - 44.0, °C, सामान्य से 6.4°C अधिक, विदिशा जिले के कुरवाई में - 43.7°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, कटनी जिले के पिपरौंध में - 43.7°C, सामान्य से 5.8°C अधिक, दमोह जिले में - 43.5°C, सामान्य से 5.9°C अधिक, शहडोल जिले के कल्याणपुर में - 43.4°C, सामान्य से 5.6°C अधिक, सिंगरौली जिले के देवरा में - 43.2°C, सामान्य से 4.9°C अधिक, रीवा में- 43.0°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, सतना जिले के रघुराजनगर में - 43.0°C, सामान्य से 5.4°C अधिक, नर्मदापुरम में - 42.9°C, सामान्य से 4.2°C अधिक, जबलपुर में - 42.2°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, सागर से - 42.8°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, पन्ना जिले के पुरुषोत्तमपुर में - 42.8°C, सामान्य से 5.2°C अधिक, टीकमगढ़ में- 42.6°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, रायसेन में- 42.4°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, बड़वानी जिले के तालुन में - 42.3°C, सामान्य से 3.3°C अधिक, नीमच जिले के मरूखेड़ा में - 42.2°C, सामान्य से 4.1°C अधिक, मंदसौर में - 41.9°C, सामान्य से 3.8°C अधिक, छिंदवाड़ा में - 41.5°C, सामान्य से 6.0°C अधिक, इंदौर में - 40.1°C, सामान्य से 2.2°C अधिक, ग्वालियर में  - 43.3°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, उज्जैन में - 41.0°C, सामान्य से 3.0°C दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश भर में शनिवार रात का न्यूनतम तापमान देवास जिले के कन्नौद में- 27.7°C, सामान्य से 5.3°C अधिक, शिवपुरी जिले के करैरा में - 26.7°C, सामान्य से 5.1°C अधिक,
विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर जिले में - 26.2°C, सामान्य से 4.6°C अधिक, नीमच जिले के मरूखेड़ा में - 25.7°C, सामान्य से 3.4°C अधिक, मंदसौर में - 25.2°C, सामान्य से 2.9°C अधिक,
कटनी जिले के पिपरौंध में - 25.1°C, सामान्य से 3.8°C अधिक, अशोकनगर जिले के आंवरी में - 25.0°C, सामान्य से 4.0°C अधिक, बालाघाट जिले के पाला में - 24.7°C, सामान्य से 1.2°C अधिक,  राजगढ़ में - 24.4°C, सामान्य से 3.7°C अधिक, खण्डवा में - 24.4°C, सामान्य से 1.8°C अधिक, नर्मदापुरम में - 24.0°C, सामान्य से 2.6°C अधिक, खरगोन मेंं - 24.0°C, सामान्य से 1.2°C अधिक, दमोह में - 23.5°C, सामान्य से 2.9°C अधिक, भोपाल के बैरागढ़ में - 22.8°C, समान्य से 1.9°C अधिक, इंदौर में- 22.7°C, सामान्य से 2.7°C अधिक, बड़वानी के तालुन में - 22.5°C, सामान्य से 2.1°C अधिक, उज्जैन में - 21.5°C, सामान्य से 3.2°C अधिक, ग्वालियर में - 21.0°C, सामान्य से 1.3°C अधिक दर्ज किया गया।


मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दिन भिंड, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, छतरपुर और खजुराहो में रहा जबकि सबसे अधिक गर्म रात देवास, शिवपुरी, जबलपुर, नीमच, मंदसौर और कटनी में रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भिंड, छतरपुर के नौगांव, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, खजुराहो, सागर, निवाड़ी,दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में लू की चेतावनी जारी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed