फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Today: Sun spewing fire in Ratlam, 46 degree temperature recorded, heat relief expected at the end of the week

MP Weather Today: रतलाम में आग उगल रहा सूरज, 46 डिग्री तापमान दर्ज, सप्ताह के अंत में गर्मी से राहत मिलने के आसार

Tue, 10 May 2022 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 May 2022 02:36 PM IST
सार

रतलाम में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को रतलाम जिले में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, खरगोन 45.5 और राजगढ़ 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Sun spewing fire in Ratlam, 46 degree temperature recorded, heat relief expected at the end of the week
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान अब भी 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रतलाम में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को रतलाम जिले में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, खरगोन 45.5 और राजगढ़ 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावनाओं से इंकार किया है हालांकि सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन



सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।  प्रदेश के चार बड़े शहरों की बात करे तो
 
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
भोपाल 42.9 28.2
इंदौर 42.8 28
जबलपुर 42.0 25.5
ग्वालियर 42.4 27.9

वहीं, बैतूल 41.8, दतिया 42.6, धार 43.3, गुना 45.2, होशंगाबाद 42.90, खंडवा 45.1, खरगोन 45.5, पचमढ़ी 38.4, रायसेन 43.2, राजगढ़ 45.0, रतलाम 46.0, शाजापुर 43.5, उज्जैन 43.0, छिंदवाड़ा 42.4, दमोह 44.0, जबलपुर 42.0, खजुराहो 42.0, मंडला 42.2, नरसिंहपुर 39.0, नौगांव 42.0, रीवा 39.6, सागर 43.8, सतना 40.0, सिवनी 43.0, सीधी 40.0, टीकमगढ़ 42.6, उमरिया 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला में हीट वेव चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed