{"_id":"6286019f7fe1c860a93e6d12","slug":"mp-weather-today-heat-wave-continues-yellow-alert-of-thunderstorm-and-rain-in-balaghat-seoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: गर्मी का कहर जारी, सात जिलों में हीटवेव का तो बालाघाट-सिवनी में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: गर्मी का कहर जारी, सात जिलों में हीटवेव का तो बालाघाट-सिवनी में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
Thu, 19 May 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 02:06 PM IST
सार
गर्म हवाएं अगले दो दिन तक तापमान ऐसा ही बनाए रखेंगी, कहीं-कहीं बढ़ भी सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। तापमान में मामूली घट-बढ़ जारी है। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ा रखी है। बुधवार रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बालाघाट-सिवनी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट दिया है। सात जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सतना जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। नौगांव में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि बालाघाट-सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकता है। यहां के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाएं अगले दो दिन तक तापमान ऐसा ही बनाए रखेंगी, कहीं-कहीं बढ़ भी सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इनमें सतना के रघुराजनगर में, सिवनी के कुरई में और छिंदवाड़ा के सौसर एवं बिछुआ शामिल हैं। इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी। जानकारों की मानें तो बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी खबर है। अनुमान है कि 29 मई से एक जून तक यह केरल पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के आसपास पहुंचेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में मामूली घट-बढ़ बनी हुई है। पूर्वी मप्र ज्यादा झुलस रहा है। सबसे गर्म नौगांव रहा। नौगांव में 45, ग्वालियर में 44.7, दतिया-खजुराहो में 44.6, दमोह में 44.4, सीधी में 44.2, सतना में 43.9, रीवा में 43.6, सिवनी-टीकमगढ़ में 43.4, उमरिया में 43.1, खरगोन में 43 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे गर्म रात सीधी की रही। सीधी में 31.2, दमोह में 30.6, उमरिया में 29.4, टीकमगढ़ में 28.5, जबलपुर में 28.4, खरगोन में 28.2, खंडवा में 28, सतना में 27.8, रीवा में 27.6, होशंगाबाद-शाजापुर में 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।