फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Vyapam scam: Bhopal crime branch detains Dr Anand Rai from Hotel Kabli in Delhi

MP व्यापमं घोटाला: भोपाल क्राइम ब्रांच ने डॉ. आनंद राय को दिल्ली से गिरफ्तार किया, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा

Sat, 09 Apr 2022 10:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Apr 2022 10:07 AM IST
सार

मध्य प्रदेश व्यापमं के एक चर्चित मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात दिल्ली के होटल काबली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राय को एक दिन की रिमांड पर भेजा है।
 

विज्ञापन
MP Vyapam scam: Bhopal crime branch detains Dr Anand Rai from Hotel Kabli in Delhi
डॉ. आनंद राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश व्यापमं के एक चर्चित मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात दिल्ली के होटल काबली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राय को कोर्ट के सामने पेश किया, कोर्ट ने पुलिस को एक दिन की रिमांड दी। राय ने कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं।  
विज्ञापन


व्यापमं की शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र वायरल मामले के व्हिसल ब्लोअर डॉ.आनंद राय की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें आनंद राय के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई ना करने का आदेश था। इसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात दिल्ली के एक होटल से डॉक्टर आनंद राय को हिरासत में ले लिया। राय ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की, उन्होंने लिखा कि मुझे दिल्ली के होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुंचे। पुलिस ने डॉ. आनंद राय को कोर्ट के सामने पेश किया। क्राइम ब्रांच ने आनंद राय की चार दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 1 दिन की रिमांड दी। अब शनिवार को फिर राय को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में आनंद राय के खिलाफ भोपाल के अजाक थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पदस्थ लक्षमण सिंह मरकाम ने दर्ज कराई थी। एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में लक्ष्मण सिंह का नाम दिख रहा था। इस पर आनंद राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर सवाल किया था कि लक्ष्मण सिंह आखिर कौन हैं? आनंद राय के अलावा कांग्रेस नेता केके मिश्रा का नाम भी एफआईआर में है। इस मामले की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ डॉक्टर आनंद राय ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि एफआईआर निरस्त की जाए। याचिकाकर्ता ने कहा था कि उसने अपनी पोस्ट में किसी का अपमान नहीं किया, ना ही जातिगत आधार पर कुछ कहा। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के बाद सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद याचिका को खारिज कर दिया था। 
 
भोपाल चलने की अपील

डॉ. आनंद राय ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक पोस्ट भी शेयर की। इस पोस्ट में राय ने लिखा
#लोधी गार्डन दिल्ली
मैं किसकी लड़ाई लड़ रहा हूं, यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है, मैं मध्य प्रदेश के गरीब, मध्यमवर्गीय बेरोजगार युवाओं की आवाज हूं
#व्यापमं
लोग मुझसे पूछ रहे हैं, आप जिनके लिए लड़ रहे हैं वह आपके समर्थन में रोड पर क्यों नहीं उतरे, मुझे विपक्ष से रत्ती भर उम्मीद नहीं है, लेकिन मुझे मप्र के युवाओं पर भरोसा है, आपकी रक्त शिराओ में बिरसा मुंडा, टंट्या भील, गुंडाधुर का खून है, यह DNA चुप नहीं बैठता

दलित आदिवासियों, बेरोजगारों की लड़ाई के लिए मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है, मप्र के बेरोजगार युवाओं के लिए मैं फना होने को तैयार हूं, भ्रष्टाचारियों के आगे झुकूंगा नहीं, आखिरी सांस तक लडूंगा
# जोहार#लड़ेंगे..जीतेंगे
रविवार के पहले तक सभी भोपाल, पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed