फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: violence in khargone, order of shoot at sight

एमपीः उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Fri, 23 Oct 2015 03:22 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
MP: violence in khargone, order of shoot at sight

मध्यप्रदेश के खरगौन में बीती रात धार्मिक आयोजन से लौट रही भीड़ पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के कारण हालात विकट हो गए हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कफ्र्यू लगाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद से ही प्रशासन ने लगातार तलाशी अभियान चलाया हुआ है। वहीं दोनों पक्षों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसकी वजह से प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मध्यप्रदेश के खरगौन के मोहन टाकीज इलाके में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन देखने के बाद लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि पथराव विजयादशमी के जुलूस पर हुआ। जिसके बाद हिंसा भड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने लगाया अनिश्चितकालीन कफ्र्यू

MP: violence in khargone, order of shoot at sight

इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया और जमकर आगजनी की गई। देखते ही देखते हिंसा संजयनगर, गोशाला मार्ग, तालाब चौक से लेकर टवडी क्षेत्र तक फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी गाड़ियों और फायर बिग्रेड की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया।

प्रशासन की ओर से उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षाबलों की मदद से लगातार घरों और धार्मिक स्‍थलों में छापामारी अभियान चलाया हुआ है। यहां से काफी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है घटना की पटकथा कई दिनों से तैयार की जा रही थी। इसके कारण पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों में तनाव भी बना हुआ था, जिसकी परिणिति विजयादशमी पर हिंसा के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed