फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Villager mobilized against the dam in Dindori demonstrated by blocking Jabalpur Amarkantak National Highway

MP News: डिंडौरी में बांध निर्माण के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर जाम लगाकर किया विरोध

Fri, 01 Sep 2023 07:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 01 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

डिंडौरी में बांध निर्माण के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन
MP Villager mobilized against the dam in Dindori demonstrated by blocking Jabalpur Amarkantak National Highway
बांध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में बांध निर्माण को लेकर लोगों ने लामबंद होकर विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि बांध बनने से 52 गांव के हजारों लोग विस्थापित होंगे। मौजूद लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रदर्शनकारियों ने खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


बांध बनने से प्रभावित सैंकड़ों ग्रामीणों ने आज जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। बांध निर्माण के खिलाफ चक्काजाम करते हुए ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके चलते हाईवे पर घंटों तक आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। राघोपुर और मरवारी ग्राम के बीच नर्मदा नदी पर बांध बनाया जाना प्रस्तावित है। बांध निर्माण के लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। जिसका विरोध ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बांध बनने से करीब 52 गांव विस्थापित होंगे। जिसके कारण बांध से प्रभावित 52 गांवों के लोग बांध के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर बांध नहीं बनने देंगे। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम भी दिया है। बांध के खिलाफ हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को ग्रामीणों ने खूब खरी खोटी सुनाई। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ग्रामीणों को बांध नहीं बनाये जाने का आश्वासन दे रहे थे, तभी किसी बात को लेकर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर भड़क गए, विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और अधिकारियों ने किसी तरह विवाद को शांत करा लिया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने के प्रयास किया। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।  वहीं, घंटों से हाईवे पर जाम के कारण मुसाफिर बेहद परेशान नजर आये। जाम के चलते एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed