फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Tourism will organise City Walk Festival for local, national and international tourist in 11 city

मध्यप्रदेश: पर्यटकों को लुभाने के लिए 11 शहरों में आयोजित किया जाएगा 'सिटी वॉक फेस्टिवल'

Thu, 10 Oct 2019 02:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Oct 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
MP Tourism will organise City Walk Festival for local, national and international tourist in 11 city
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 11 शहरों में 12 अक्तबूर से 10 नवंबर तक सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन करने वाला है। जिसमें सभी उम्र के स्थानीय, राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक हिस्सा लेंगे। महोत्सव में कला, संस्कृति, प्राचीन विरासत, इतिहास, विरासत, भोजन, कपड़ा, फोटोग्राफी और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर 100 से अधिक सिटी वॉक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


इस महोत्सव की जानकारी गुरुवार को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज अहमद किदवई ने एक विज्ञप्ति के जरिए दी। हर वॉक के लिए एक स्थानीय वॉक लीडर को नियुक्त किया जाएगा। किदवई ने सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वह महोत्सव में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और राज्य की विरासत से परिचित हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिटी वॉक फेस्टिवल भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पन्ना, विदिशा, खजुराहो, चंदेरी, जबलपुर, बुरहानपुर और ओरछा में आयोजित किए जाएंगे। इसमें पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किदवई ने बताया कि महोत्सव के लिए तारीखवार कैलेंडर जारी किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पर्यटक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। 


मध्य प्रदेश पर्यटन की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक भावना वालिंबे ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि त्योहार पर्यटकों के लिए जानकारी से परिपूर्ण और दिलचस्प होना चाहिए। इस आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed