फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Road Accident: Car accident of people going to Ujjain for bone immersion, three dead, two serious

MP Road Accident: अस्थि विसर्जन करने उज्जैन जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दो गंभीर

Sat, 22 Apr 2023 01:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 22 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे पांच लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर है।  
 

विज्ञापन
MP Road Accident: Car accident of people going to Ujjain for bone immersion, three dead, two serious
राजगढ़ के पचोर में कार खड़े ट्रक में जा टकराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले बिलापुरा के पास शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। श्योपुर से उज्जैन जा रही एक तेज़ रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग श्योपुर के कराड़ गांव के रहने वाले थे। अस्थि विसर्जन और महाकाल दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। उसी दौरान शनिवार सुबह राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलापुरा के पास अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पांच लोगों मे से ड्राइवर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


पचोर थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि उस कार को सुनील यादव नाम का व्यक्ति चला रहा था। संभावना जताई जा रही है कि अचानक उसकी झपकी लगी और कार पर से उसका नियंत्रण हट गया। कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में ड्राइवर के अलावा अमित शर्मा और दीपक शर्मा नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। राम मिलन यादव और राजपाल गुर्जर गंभीर घायल हैं। उन्हें पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल राजगढ़ में रैफर किया गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed