फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP rewa Eow team raid at Anuppur patwari residence

बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश का करोड़पति पटवारी, वेतन से सात गुना ज्यादा मिली संपत्ति

Sun, 28 Mar 2021 06:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sun, 28 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
MP rewa Eow team raid at Anuppur patwari residence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

मध्यप्रदेश में एक पटवारी करोड़पति निकला है। करोड़पति पटवारी का नाम अशोक सोनी है। पटवारी अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील के बुरहानपुर गांव का रहने वाला है।  EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) टीम ने दबिश देकर पटवारी के शहर से लेकर गांव तक की संपत्ति को जब्त किया है।  पटवारी के पास से 1.92 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। वहीं अब तक की नौकरी में उसे 23.44 लाख रुपए कुल सैलरी मिली है। EOW की टीम ने जब्त संपत्ति की सूचना आयकर विभाग को भी दी है।

विज्ञापन


कार्रवाई में सात गुना निकली संपत्ति
बताया जा रहा है कि शनिवार को EOW की 26 सदस्यीय टीम पटवारी अशोक सोनी के अनूपपुर स्थित आवास व गांव के घर पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उसकी संपत्ति सैलरी से सात गुना ज्यादा मिली है। टीम को शहर और गांव में आलीशान बंगले, 8 बैंकों की पासबुक और सीधी जिले में जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन


2007 में पटवारी की हुई थी नियुक्ति
रीवा EOW एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया गया कि पटवारी की अवैध संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर पटवारी के खिलाफ पहले तो गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें शिकायत सही मिली। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर टीम पटवारी अशोक सोनी के ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। जहां से संपत्तियां जब्त की गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 2007 में पटवारी नियुक्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी की ये संपत्तियां हुईं जब्त
जमीन: कोतमा एवं आसपास के 64,74,000 रुपए कीमत की जमीन की 25 रजिस्ट्रियां मिलीं।
मकान- 2 मकान और दुकान (कीमत- 97,45,000 रुपए)
जेवर- सोने एवं चांदी के आभूषण (कीमत 3,71,000 रुपए) 
वाहन- एक कार, तीन बाइक (6 लाख रुपए)
बीमा पॉलिसी- 4,00,000 रुपए, एलआईसी प्रीमियम में जमा राशि 1,19,666 रुपए
बैंक में- आठ बैंक खातों में 9,25,000 रुपए
घरेलू सामान- 5 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed