फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics Will Congress be able to regain lost land in Vindhya on strength of Digvijay Singh

MP Politics: क्या दिग्विजय सिंह के दम पर विंध्य में खोई जमीन हासिल कर सकेगी कांग्रेस?, आंकड़ों के जरिए समझें

Fri, 10 Mar 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 04:50 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह का विंध्य दौरा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद हो रहा है। शाह ने शबरी माता की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले थे। कहा था, कांग्रेस सरकार ने जनजाति वर्ग के कामों को रोका था, जिन्हें शिवराज सरकार ने दोबारा शुरू किया है। यही वजह है कि शाह के दौरे के बाद अब दिग्विजय कांग्रेस की जमीन मजबूत करने आए हैं।

विज्ञापन
MP Politics Will Congress be able to regain lost land in Vindhya on strength of Digvijay Singh
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर विंध्य इलाके पर है। ये वही इलाका है, जिसने साल 2018 में कांग्रेस की जीत में साथ नहीं दिया था। वो बीजेपी के साथ रहा था। इसलिए कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है। यहां संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है, वो आज से विंध्य का दौरा शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



विंध्य में बीजेपी को मजबूत करने में लगी बीजेपी का रास्ता दिग्विजय सिंह रोकेंगे। 24 फरवरी को अमित शाह के दौरे के बाद अब आज दिग्विजय सिंह सतना पहुंचे हैं। वो संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के अलग-अलग धड़ों के नेताओं से मिलेंगे और सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिरविका सिंह आज पूर्व मंत्री शहीद अहमद के घर पहुंचकर उन्हें कांग्रेस में लाने के संकेत मिल चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले ये पार्टी की जड़ों को मजबूत करने की कवायद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन से चर्चा...
दिग्विजय सिंह आज सतना पहुंचे और यहां आरएस रिसोर्ट सतना में विधायक डब्बू कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा, गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चर्चा करने के बाद रामपुर बघेलान में मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद जिला पंचायत सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के साथ एनएसयूआई और अन्य दूसरे प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए विचार करेंगे।

जहां कांग्रेस लगातार हारी...
दिग्विजय सिंह 10 मार्च को सतना में बैठक कर इसके बाद 11 मार्च को रीवा में संगठन की बैठक लेंगे। 12 मार्च को मनगवां और त्योंथर में संगठन की बैठक करेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह 17 से 19 मार्च तक दतिया, शिवपुरी और गुना में भी संगठन की बैठक करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जहां कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि संगठन के ढांचे को सुधारने के लिए दिग्विजय सिंह अब स्थानीय दौरे कर रहे हैं।

विंध्य तय करेगा हार-जीत...
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, दिग्विजय सिंह के दौरे पहले से तय हैं कि वो संगठन के लिहाज से विंध्य जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के दौरे से बीजेपी घबराई हुई है। विंध्य में इस बार कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को विंध्य इलाके में ही हार का सामना करना पड़ा था। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार विंध्य इलाके पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। बीजेपी भी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। मतलब साफ है कि साल 2023 के चुनाव में विंध्य का इलाका बीजेपी और कांग्रेस की हार और जीत तय करेगी।

दिग्विजय सिंह की प्रेस वार्ता...
शुक्रवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से दिग्विजय सिंह सतना पहुंचकर सबसे पहले पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही लाडली बहनों का ख्याल आया। इसलिए लाडली बहन योजना चालू की गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने गौसेवा आयोग खत्म करने का काम किया। आलम यह है कि गौशाला में गाये भूख से मर रही, बीजेपी सरकार में महगाई चरम पर है। इतना ही नहीं ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीति के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, अदिवासियों पर खर्च होने वाले पैसों को बड़े-बड़े पंडालों में खर्च किया जा रहा है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, उनका लक्ष्य केवल कैसे खरीद फरोख्त कर सत्ता हासिल करें, का है। वहीं, आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।


'करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे'
आदिवासियों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार गृहमंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े आयोजन कर रही है और आदिवासियों के हक के करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अगर कोई सवाल करता है तो जवाब में मंदिर-मस्जिद और हिंदू मुसलमान होने लगता है। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि सतना में और पन्ना में आदिवासियों की जमीनों को बीजेपी नेता औने-पौने दामों पर खरीदकर पांच गुना कीमतों पर बेच रहे हैं। कलेक्टर बीजेपी के नेताओं को इसकी अनुमति दे रहे हैं।

सतना सर्किट हाउस चौक में खुलेआम गोली मारकर मुनीम से 22 लाख रुपये लुटकर लुटेरे फरार हो गये और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। दिग्विजय ने न सिर्फ सरकार की योजनाओं पर कटाक्ष किया। बल्कि नरोत्तम मिश्रा पर भी आरोप लगाया। कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण कौन से कपड़े पहनी हैं, यह दिख गया। लेकिन बीजेपी नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बजरंगबली के सामने अश्लील डांस नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed