फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Shivraj's photo missing from government advertisement in MP, speculation intensifies again

MP Politics: एमपी में सरकारी विज्ञापन से शिवराज का फोटो गायब, अटकलें फिर तेज

Wed, 02 Nov 2022 01:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Nov 2022 01:46 PM IST
सार

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। इस विज्ञापन से शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर गायब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम शिवराज ही कर रहे थे। लेकिन उनकी तस्वीर उस विज्ञापन में नहीं थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी थी। 

विज्ञापन
MP Politics: Shivraj's photo missing from government advertisement in MP, speculation intensifies again
नरेंद्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इससे पहले बीजेपी में चेहरे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बीजेपी शिवराज को ही प्रोजेक्ट कर मैदान में उतरेगी या चेहरा कोई और होगा। इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। अब एमपी सरकार के विज्ञापन से शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर गायब है। उस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है। इससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान को बल मिलने लगा है, जिसमें उन्होंने कहा था अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भरोसा कीजिए। कमलनाथ की सरकार ने 15 महीने तक आप को ठगा है। उस वक्त भी शाह के बायन के बाद भी यह सवाल उठे थे कि एमपी में 15 साल से अधिक वक्त से जब काम शिवराज सिंह चौहान कर रहे है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट क्यों मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन अटकलों को और बल मिल जाता है कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को 2023 में रिप्लेस कर सकती है। हालांकि बीजेपी के बड़े नेता इस पर कभी कुछ खुलकर नहीं बोलते, लेकिन इतना जरूर कहते है कि एमपी में शिवराज सिंह चौहान अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग के विज्ञापन ने एमपी में नई चर्चा शुरू कर दी है। बता दें 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। इस विज्ञापन से शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर गायब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम शिवराज ही कर रहे थे। लेकिन उनकी तस्वीर उस विज्ञापन में नहीं थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी थी। 
विज्ञापन


संसदीय बोर्ड से हटने पर भी चर्चा 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकल्प को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में अगस्त में बदलाव किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को बोर्ड से हटा दिया गया था। इसे सीएम शिवराज का कद कम करने के रूप में देखा गया था। उस समय भी प्रदेश में चेहरा जल्द बदलने की अटकलें लगी थी। 22 अगस्त को भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में केंद्रीय गृहमंत्री के सामने मध्य प्रदेश के तीन ताकतवर नेता एके साथ खड़े दिखें। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। तस्वीर में गृहमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुस्करा रहे हैं, जबकि सीएम मायूम दिख रहे है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भी चर्चा तेज हो गई थी। विपक्ष ने भी भी इस पर तंज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों से लग रहे शिवराज को हटाने के कयास
वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी ने कहा कि शिवराज बहुत अच्छे से जानते है कि इस बार जो वह सत्ता में बने है। वह नरेंद्र मोदी की कृपा से हैं। इस हाकें की सरकार के सार्थी शिवराज सिंह तब तक ही है, जब तक नरेंद्र मोदी चाहते हैं। इसलिए किसी भी कीमत पर शिवराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करके रखना चाहते हैं। वह अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते दिखते है। इससे यह स्पष्ट है कि शिवराज सिंह ने पूरी तरह से यह स्वीकार कर लिया है कि मध्य प्रदेश में चुनाव यूपी की तरह नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही होगा। इस तरह के कयास कई सालों से लगते रहे है कि शिवराज सिंह को हटाया जाएगा, लेकिन शिवराज सिंह राजनीति के चतुर खिलाड़ी है। वे हवा का रूख जानते हैं। तथा मध्य प्रदेश में उनके बाद मुख्यमंत्री बनने वालों के भीतर चल रहे संघर्ष के कारण वे पूरे चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। क्योंकि बीजेपी के अंदर शिवराज सिंह चौहान से जैसा अभी कोई जनाधार वाला नेता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed