फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics News: CM Mohan Yadav Sharp Jibe at Jitu Patwari in Shujalpur Calls Him Two-Penny State President

‘मैं अभिनंदनलाल तो तुम टपोरी लाल’: सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर बड़ा हमला, पूर्व सीएम कमलनाथ ने घेरा

Sun, 31 May 2026 09:36 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 31 May 2026 09:36 PM IST
सार

शुजालपुर दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी टिप्पणी की। बयान के बाद सियासत गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए जवाब दिया।

विज्ञापन
MP Politics News: CM Mohan Yadav Sharp Jibe at Jitu Patwari in Shujalpur Calls Him Two-Penny State President
आरोप-प्रत्यारोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान का जवाब देते हुए कड़ी राजनीतिक टिप्पणी की।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सतना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “अभिनंदन यादव” कहकर संबोधित किया था। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने शुजालपुर की जनसभा में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर मैं अभिनंदनलाल हूं, तो तुम टपोरी लाल हो। मुख्यमंत्री ने जीतू पटवारी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी और आरोप लगाने में व्यस्त है, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आज अपने कर्मों का फल भोग रही है और देशभर में उसका जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। सीएम ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार भरोसा जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फिर सुर्खियों में विधायक लोधी: अहिल्याबाई की जयंती पर पूर्व डकैत की तस्वीर पर चढ़ा दी माला, कांग्रेस ने घेरा

क्या बोले कमलनाथ?
वहीं, मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है।

 



कमलनाथ ने मेडिकल कॉलेजों, व्यापमं और नर्सिंग घोटाले जैसे मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो छिंदवाड़ा आना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में आई है। कमलनाथ ने कहा कि जनता अब भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है।
 

पटवारी ने दिया जवाब

सीएम मोहन यादव के हमले के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का भी जवाब सामने आया है। पटवारी ने एक्स पर लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपने मुझे रद्दी कहा, दो कौड़ी का कहा और गालियां भी दीं...तो क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी और दो कौड़ी के हैं ही? चुनाव तो अटल जी भी हारे थे, तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं? हां, मैं फिर संकल्प लेता हूं! 2028 में किसान के बेटों की, मप्र की जनता की, करप्शन/कमीशन रहित सरकार 100% बनेगी! जनता सब देख रही है मुख्यमंत्री जी और एक बात और किसी का अहंकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहता। साथ पटवारी ने लिखा कि मैं विनम्रता से वचन देता हूं, प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कभी अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करूंगा!

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed