फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: MLA Priyavrat Singh taunted former BJP MLA Hazari Lal Dangi, said- You ate Gulab Jamun

MP Politics: MLA प्रियव्रत सिंह ने पूर्व भाजपा विधायक हजारी लाल दांगी पर कसा तंज, कहा- आपने गुलाब जामुन खाए..

Wed, 09 Aug 2023 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

MP Politics:  कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह ने भाजपा के पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस सरकार में भी खूब गुलाब जामुन खाए और भाजपा सरकार में भी।

विज्ञापन
MP Politics: MLA Priyavrat Singh taunted former BJP MLA Hazari Lal Dangi, said- You ate Gulab Jamun
कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह ने पूर्व भाजपा विधायक पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खिलचीपुर नगर में विभिन्न विकास कार्यों को भूमिपूजन किया। खिलचीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह खींची ने अपने क्षेत्र की बात रखी और भाजपा के पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी पर तंज कसा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक प्रियव्रत सिंह ने कहा कि बहुत ज़ोरदार बात है कि जब एमपी में 10 साल दिग्विजय सिंह जी की सरकार थी तब पावर में कौन था, ये पूरा खिलचीपुर जानता है। तीन बार से शिवराज सिंह जी की सरकार है तब पावर में कौन है और सरकार से कौन जुड़ा हुआ है, ये भी पूरा खिलचीपुर जानता है। आपने कांग्रेस में भी गुलाब जामुन खाए और भाजपा में भी गुलाब जामुन खाए ऐसे रसूखदार नेता के लिए तालियां.. इसी दौरान पूर्व विधायक हजारीलाल खड़े हुए और माइक हाथ में लेकर कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब कुछ नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद विधायक प्रियव्रत ने कहा कि यही मैं सुनना चाहता था। उन्होंने कांग्रेस के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि मैं यहां राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहता था, लेकिन मुझे इतनी बात जरूर कहना थी कि किसी को भी लंबे समय तक कोई भ्रमित नहीं कर सकता चाहे प्रियव्रत सिंह खींची हो या हजारीलाल दांगी हो जनता सब समझती है। बता दें, मध्यप्रदेश में जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे, तब भाजपा के पूर्व विधायक कहलाने वाले हजारीलाल दांगी उर्फ मास्टर कांग्रेस के विधायक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed